फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rail line between Khatima and Kichha

किच्छा से खटीमा के बीच बिछेगी रेल लाइन, दक्षिण भारत के लिए शुरू होगी रेल सेवा 

Fri, 06 Jul 2018 08:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 06 Jul 2018 08:58 PM IST
विज्ञापन
Rail line between Khatima and Kichha
डेमो - फोटो : डेमो

कुमाऊं मंडल के किच्छा से खटीमा तक नई रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। करीब 165.67 करोड़ की अनुमानित लागत से 51.48 किमी. लंबी रेल लाइन के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने लोकेशन सर्वे का कार्य पूरा कर लिया है। जल्द ही रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट(डीपीआर) तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। वहीं, टनकपुर से दिल्ली और लालकुआं से दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा शुरू करने के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के साथ बैठक कर नई रेल सेवा व लाइनों के निर्माण कार्य समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की। महाप्रबंधक ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे ने रेलवे बोर्ड को टनकपुर-दिल्ली और लालकुआं से दक्षिण भारत के लिए रेल सेवा शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। बोर्ड की मंजूरी मिलने पर रेल सेवाओं को शुरू किया जाएगा। सीएम ने कहा कि रेल सेवाओं के विस्तार से राज्य में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार की ओर से रेलवे को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। सीएम ने काठगोदाम से देहरादून आने वाली ट्रेन का समय यात्रियों की सुविधा के अनुसार करने का आग्रह किया। 
विज्ञापन


सचिवालय में मुख्य सचिव के साथ हुई बैठक में राजीव अग्रवाल ने बताया कि  किच्छा से खटीमा तक नई रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए नया लोकेशन सर्वे कार्य पूर्ण कर डीपीआर तैयार की जा रही है। बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि रुद्रपुर, काशीपुर और बाजपुर में स्थित एफसीआई के गोदामों से अनाज ढुलान का कार्य रेल द्वारा किया जाए। मुख्य सचिव ने महाप्रबंधक से रामनगर-दिल्ली के बीच कॉर्बेट स्पेशल ट्रेन और देहरादून काठगोदाम इंटरसिटी ट्रेन चलाने का आग्रह किया। इस पर महाप्रबंधक ने जल्द ही टेक्नो फिजिबिल्टी स्टडी कराने की बात कही। बैठक में अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश, प्रमुख सचिव (खाद्य)  आनंद बर्द्धन, डीआरएम बरेली डीके सिंह, अपर सचिव (परिवहन) हरिचंद्र सेमवाल आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्थानों पर बनेंगे आरयूबी
बैठक में सरकार व रेलवे ने तय किया कि लालकुआं से काठगोदाम लाइन व काशीपुर में रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) बनाए जाएंगे। इस पर होने वाले व्यय का रेलवे व प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से किया जाएगा। इसके अलावा खटीमा-बनबसा रेलवे लाइन पर भी एक आरयूबी बनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed