फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rail fall in dehradun.

दूनः 24 घंटे में 130 मिमी बारिश, पारा लुढ़का

Sun, 12 Jul 2015 09:57 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 12 Jul 2015 09:57 AM IST
विज्ञापन
rail fall in dehradun.

देहरादून 24 घंटे की बारिश में ही पानी-पानी हो गया। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश शनिवार पूरे दिन तक रुक-रुक कर होती रही।

विज्ञापन


रविवार सुबह भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। शनिवार सुबह तक ही 114.7 मिमी बारिश हो गई। इसके बाद दिनभर हुई बूंदाबांदी के बीच यह आंकड़ा 24 घंटे में 129.9 मिमी पर पहुंच गया। इस वजह से शनिवार का दिन काफी ठंडा रहा।

शुक्रवार दोपहर से शुरू हुई बारिश शनिवार को दिनभर जारी रही। शुक्रवार को शाम 5:30 बजे से शनिवार सुबह 8:30 बजे तक दून में 114.7 मिमी पानी बरसा। शनिवार सुबह 8:30 से शाम 5:30 बजे तक दिनभर हुई बूंदाबांदी के बाद 15.2 मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 24 घंटे यानी शुक्रवार शाम 5:30 बजे से शनिवार शाम 5:30 बजे तक राजधानी में 129.9 मिमी बारिश हुई। लगातार बारिश से पारा भी धड़ाम हो गया। शुक्रवार के 28 डिग्री के मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारा 4.5 डिग्री फिसलकर 23.5 डिग्री पर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि शुक्रवार के 24 डिग्री के मुकाबले न्यूनतम पारा भी गिरकर 21.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के निदेशक आनंद शर्मा ने बताया कि राजधानी में रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। कुछ जगहों पर बारिश होने की भी संभावना है।

- शुक्रवार को पारा : 28 डिग्री
- शनिवार को पारा : 23.5 डिग्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed