फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Gandhi as Congress President Celebration in dehradun

उत्तराखंड: राहुल की ताजपोशी पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न, मिठाईयां बांटी

Mon, 11 Dec 2017 06:15 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Dec 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi as Congress President Celebration in dehradun

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर राहुल गाधी के चुने जाने का ऐलान होते ही कांग्रेस भवन में जमकर जश्न मना। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को जमकर गुलाल लगाया।

विज्ञापन


मिठाईयां बांटकर खुशी मना रहे कार्यकर्ता घंटों ढ़ोल की थाप पर थिरकते रहे। करीब तीन घंटे तक कांग्रेस भवन में जश्न का माहौल रहा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की ताजपोशी को कांग्रेस के नए युग की शुरूआत बताया।
विज्ञापन


महानगर कांग्रेस की ओर से पिछले कई दिनों से कांग्रेस मुख्यालय में जश्न की तैयारियां की जा रही थी। सोमवार को दिल्ली से जैसे ही राहुल के नाम का ऐलान हुआ, कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद सभी कार्यकर्ता झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए। ढ़ोल और शहनाई के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता ने जमकर डांस भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Rahul Gandhi as Congress President Celebration in dehradun

कार्यक्रम का संचालन करते हुए महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चौहान ने कहा कि राहुल गांधी के 60वां निर्विरोध अध्यक्ष बनने से पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होगा। इसका सकारात्मक असर आगामी चुनावों में भी देखने को मिलेगा।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि 132 साल पुरानी पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर खुश है। जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी ने हमेशा तवज्जो दी है और वह संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर देते हैं। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश अग्रवाल ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता दोगुनी ताकत से संगठन को मजबूत करने पर फोकस करेंगे। राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी 2019 में केंद्र में भी वापसी करेगी।

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी, हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक राजकुमार, महानगर मीडिया प्रभारी महेश जोशी, जोत सिंह बिष्ट, डा. संजय पालीवाल, विजय सारस्वत, अशोक वर्मा, पंकज मेसोन, लालचंद शर्मा, दीप बोरा, बीना बिष्ट, मंजू त्रिपाठी, पुष्पा पंवार, रजनी रावत, प्रशांत खंडूडी, ओमप्रकाश सती, विकास नेगी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed