{"_id":"548c8720d81adbca4d9ac04809e469e7","slug":"rahul-gandhi-and-indira-hridayesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की लाइन पर चलीं इंदिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी की लाइन पर चलीं इंदिरा
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 13 Mar 2014 08:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्री डॉ. इंदिरा ह्दयेश अब महिलाओं के साथ हो रहे भेदभाव और अधिकारों के लिए लड़ेंगी।
विज्ञापन
अपनी अलग जगह बनाना चाहती हैं इंदिरा
महिला प्रदेश में इंदिरा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के एजेंडे पर काम कर अपनी अलग जगह बनाना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने निजी महिला हेल्पलाइन शुरू की है।
उनका कहना है कि प्रदेश के शहरों व गांवों में रहने वाली महिलाओं की कोई भी समस्या है। जिसका समाधान नहीं हो पा रहा है के सम्बन्ध में अपना पत्र फैक्स संख्या 05946- 220666 पर भेज सकती हैं।
विज्ञापन
नोट भी करा सकती हैं समस्या
इसी दूरभाष नम्बर प्रात: 11 बजे से सायं 5 बजे तक उनका स्टाफ समस्याएं नोट भी करेगा। जो महिलायें लिखने में असमर्थ हैं वह टेलीफोन के माध्यम से इसी नम्बर पर समस्या नोट करा सकती हैं।
विज्ञापन
प्राप्त शिकायतों के अलावा टेलीफोन पर नोट शिकायतों का वह संज्ञान लेते हुये कार्यवाही करेंगी। उनका कहना है कि महिलाएं पूरे भरोसे के साथ बिना किसी झिझक अपनी शिकायतें दर्ज कराएं तथा उन पर विश्वास रखें।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण एवं विकास में प्रदेश की महिलाओं के योगदान को अनदेखा नहीं किया जा सकती। इस नवोदित राज्य में महिलाओं को विकास की धारा में जोड़ना उनकी प्राथमिकता है।