फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rahul gandhi almora uttarakhand rally live

शेर के जरिए राहुल का मोदी पर निशाना, कहा- तरस नहीं खाते गृहस्थियां जलाने में

Fri, 23 Dec 2016 09:03 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Dec 2016 09:03 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi almora uttarakhand rally live
- फोटो : ANI

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को अल्मोड़ा में जन सभा को संबोधित करने पहुंचे। अल्मोड़ा के एसएसजे परिसर मैदान में यह रैली शुरू हुई। वह हेलीकॉप्टर से दोहपर एक बजे सेना के मैदान में पहुंचे। राहुल ने बशीर बद्र की लाइन को कोट करते हुए अपनी भाषण की शुरुआत की।

विज्ञापन


लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में,
तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में।

 
वहीं अमिताभ बच्चन की फिल्म के गाने को कोट करते हुए राहुल ने कहा- आपका तो लगता है बस यही सपना, राम-राम जपना पराया माल अपना।
 


राहुल ने कहा...

>
कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई मेें हमेशा साथ खड़ी रहती है।
> उत्तराखंड को 7 हजार करोड़ रुपए नहीं दिए। जो आपका हक है।
> कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी से सिर्फ तीन मांग की थी। कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और अनाज का सही दाम।
> मोदी ने लोगों से मनरेगा छीना। हिंदूस्तान के मजदूरों को कहा कि वे गड्ढेे खोदते हैं।
> छत्तीसगढ़ और राजस्थान में आदिवासियों के खिलाफ युद्ध छेड़ रखा है।
> हिंदुस्तान को दो भागों में बांट रखा है। एक तरफ हिंदुस्तान के सुपर रीच 1 प्रतिशत लोग 50 परिवार। दूसरी तरफ 99 फीसदी लोग, गरीब लोग हैं।
> पिछले ढाई साल में नरेंद्र मोदी सरकार ने 1 फीसदी लोगों को फायदा पहुंचाया है। ये वही लोग हैं जो आपके साथ ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड जाते हैं।
>कालाधन हिंदुस्तान के 99 फीसदी लोगों के पास नहीं है।
 




राहुल गांधी ने कहा
> मोदी जी कितने कालेधन वालों को आपने जेल में डलवाया।
> उत्तराखंड में टूरिज्म को खत्म कराया।
> नोटबंदी के बाद भाग गए टूरिस्ट।
> नोटबंदी गरीबों और मजदूरों पर बमबारी की तरह।
> सरकार के फैसले से किसानों को नुकसान।



विजय माल्या को विदेश से क्यों नहीं लाए?
बंगाल की बीजेपी यूनिट ने कैसे नोटबंदी के पहले पैसे जमा कराए?
नोटबंदी से पहले बिहार में कैसे जमीन खरीदी?
नरेंद्र मोदी के मंत्री ने करोड़ों रुपए में अपनी बेटी की शादी कैसे कराई?




 



 

बहराइच में भी राहुल गांधी ने साधा था निशाना

rahul gandhi almora uttarakhand rally live
राहुल गांधी
 गुरुवार को बहराइच में राहुल गांधी ने कहा था, 'मोदी जी मेरे सवालों का जवाब नहीं दे रहे हैं, बल्कि मजाक उड़ा रहे हैं।आपने कहा कि लाइन में लगे हुए लोग चोर हैं और फिर उन चोरों की उंगली पर निशान लगाया। मोदी जी आपने देश के 99 प्रतिशत ईमानदार लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया।  मोदी जी की कैशलेस दुनिया में 100 रुपये यहां से निकलेंगे और 5 परसेंट पैसा 50 परिवारों को चला जाएगा। मोदी जी ने टेलीफोन लाइन पर भाषण दिया, वो लाइन इतनी खराब थी कि भाषण ही नहीं सुनाई दिया।'

राहुल गांधी ने कहा था, मोदी जी के मंत्री ने राज्यसभा में जवाब दिया कि 100 रुपये में से 2 पैसे नकली हैं। मोदी जी ने पूरे कालेधन को सफेद धन में बदल दिया।  जितना पैसा चल रहा था उससे ज्यादा पैसा वापस आ गया।  पहले मोदी जी ने कालेधन की बात की, कहा कालाधन फैसले से वापस आएगा। न नोट छापे गए, न नोट एटीएम में चला, इसीलिए 24000 की लिमिट लगाई गई। अगर एटीएम में 2000 का नोट एटीएम में फिट होता तो आपका पैसा बैंक में फंसा रहता क्या?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed