फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rahul Dravid will start high performance program for under 16 cricketers in uttarakhand

उत्तराखंड: हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम की शुरुआत करेंगे राहुल द्रविड़, मिलेगी हाई लेवल कोचिंग

Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Nov 2019 08:52 AM IST
सार

  • सीएयू प्रोग्राम के तहत अंडर-16 के टॉप खिलाड़ियों को देगी हाई लेवल कोचिंग

विज्ञापन
Rahul Dravid will start high performance program for under 16 cricketers in uttarakhand
राहुल द्रविड़ - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में घरेलू क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम शुरू करने जा रही है। इसमें अडंर-16 कैटेगरी के टॉप खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जिन्हें फर्स्ट क्लास श्रेणी के कोच ट्रेनिंग देंगे।

विज्ञापन


इस प्रोग्राम की शुरुआत भारतीय क्रिकेट के दिग्गज राहुल द्रविड़ करेंगे। इस प्रोग्राम के लागू होने से प्रदेश में घरेलू क्रिकेट की सूरत में तेजी से सुधार की उम्मीद की जा रही है।सीएयू की एपेक्स काउंसिल की बैठक में हाई परफॉर्मेंस प्रोग्राम को लेकर प्रस्ताव भी पारित कर दिया गया है।
विज्ञापन


सीएयू अध्यक्ष जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि क्रिकेट को प्रोत्साहन देने के लिए घरेलू क्रिकेट पर विशेष जोर देने की जरूरत है। बैठक में निर्णय लिया गया कि अंडर-16 कैटेगरी तक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 25 खिलाड़ियों का चयन कर इन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए तैयार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरनेशनल स्तर के कोच ट्रेनिंग देंगे

इन खिलाड़ियों को नेशनल व इंटरनेशनल स्तर के कोच ट्रेनिंग देंगे। इस महत्वाकांक्षी प्रोग्राम को पहचान दिलाने के लिए सीएयू ने राहुल द्रविड़ से लॉन्चिंग कराने का निर्णय भी लिया है। बैठक में सीएयू के सीईओ अमृत माथुर, सह सचिव अवनीश वर्मा, पृथ्वी सिंह नेगी, दीपक मेहरा, निष्ठा फरासी व कई अन्य उपस्थित रहे।

खिलाड़ियों की हर जानकारी रखेगी सीएयू
बैठक में खिलाड़ियों के डेटा का एनालिसिस करने के लिए कंपनी हायर करने पर भी मुहर लगी। यह कंपनी सीएयू के हर कैटेगरी के खिलाड़ियों का डेटा कलेक्ट करेगी। इससे सीएयू के पास हर खिलाड़ी की छोटी से बड़ी जानकारी उपलब्ध हो सकेगी। इसके अलावा मैक्स हॉस्पिटल से टाई उप-प्रक्रिया व एपेक्स काउंसिल की बैठक 14 दिसंबर को करने पर भी फैसला हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed