हिमालय की गोद में बसी देवभूमि उत्तराखंड की धार्मिक मान्यताओं बाकी दुनिया से जरा हटके हैं। यहां पर उन्हें भी आदर मिलता है जिन्हें स्वयं देवता भी ठुकरा देते हैं।
तभी तो यहां देवताओं की प्रार्थना पर भगवान विष्णु ने जिस दानव की गर्दन सुदर्शन से काट दी थी उसकी मंदिर बनाकर यहां पूजा की जाती है। पौड़ी जिले में कोटद्वार से लगभग 150 किमी दूर थलीसैण ब्लॉक में स्थित यह मंदिर ऐसा ही है।
3 of 7
Rahu Temple
- फोटो : AmarUjala
यह सुनने में भले अजीब लगे पर जहां आस्था वहां कुछ भी असंभव नहीं। यही कारण है कि जहां राहु की दृष्टि पड़ने से भी लोग बचते हैं वहीं पैठाणी के इस राहु मंदिर में राहु की पूजा की जाती है। वो भी भगवान शिव के साथ।
पूरे देश में यह इकलौता मंदिर है जहां राहु की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि जब राहु छल से समुद्र मंथन से निकला अमृत पी लिया तो उसे अमर होने से रोकने के लिए भगवान विष्णु ने उसका सिर धड़ से अलग कर दिया।
कहते हैं राहु का कटा हुआ सिर उत्तराखंड के इसी स्थान पर गिरा। जहां सिर गिरा उसी स्थान पर एक मंदिर का निर्माण किया गया जहां भगवान शिव के साथ राहु का मंदिर स्थापित किया गया। और यहां शिव के साथ राहु की भी पूजा होने लगी।