फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raghuvir becomes President of Chalda Mahasu Temple

Dehradun News: रघुवीर बने चालदा महासू मंदिर के अध्यक्ष

Mon, 12 Oct 2026 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Mon, 12 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Raghuvir becomes President of Chalda Mahasu Temple
खत पशगांव के दसऊ गांव में छत्रधारी चालदा महासू महाराज मंदिर प्रांगण में रविवार को खत की आम बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए रघुवीर सिंह चौहान स्याणा को समिति का अध्यक्ष चुना गया।इसके साथ ही, मंदिर के विकास कार्यों, कोष प्रबंधन और धार्मिक परंपराओं को लेकर कई निर्णय लिए गए। इनमें खत में बूढ़ी दीवाली के बजाय अब हर साल पारंपरिक दीपावली मनाने का फैसला प्रमुख है। नई कार्यकारिणी में मातबर सिंह तोमर को सचिव, रतन सिंह चौहान को उपाध्यक्ष और बुद्ध सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न गांवों के 14 लोगों को बतौर सदस्य कार्यकारिणी में शामिल किया गया। बैठक में खत के कार्यों और मंदिर की धार्मिक गतिविधियों को अधिक पारदर्शी व व्यवस्थित ढंग से संचालित करने पर विस्तृत रूपरेखा तय की गई। इस मौके पर पदम सिंह चौहान, ज्ञान सिंह, रमेश सिंह चौहान, आनंद सिंह शर्मा, सरदार सिंह शर्मा, कुंवर सिंह चौहान, प्रताप सिंह, बलवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।बैठक में समिति के बैंक खाते में जमा करीब 13 लाख 10 हजार रुपये की धनराशि के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी मंथन हुआ। सर्वसम्मति से तय हुआ कि इस धनराशि में से पांच-पांच लाख की दो, दो लाख की एक और एक लाख रुपये की एक एफडी पांच साल के लिए कराई जाएगी। यह भी निर्णय लिया गया कि यदि मंदिर के कार्यों के लिए बीच में पैसों की आवश्यकता पड़ती है, तो केवल एक लाख रुपये वाली एफडी को तोड़कर खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed