फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Raghuveer and Janak grow chrysanthemum flowers in barren land

रघुवीर और जनक बंजर जमीन में उगा रहे गुलदाउदी के फूल

Sun, 29 Dec 2019 01:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Raghuveer and Janak grow chrysanthemum flowers in barren land
खतार गांव में गुलदाउदी के फूलों की खेती करती महिलाएं। - फोटो : VIKAS NAGAR
सुुनील तोमर, नागथात। इन दिनों कालसी तहसील के खतार गांव के बंजर खेत गुलदाउदी फूलों से गुलजार है। गांव में बड़े पैमाने पर इस फूल की खेती की जा रही है। जिसे काश्तकार महंगे दाम पर आगे बाजार में सप्लाई कर रहे हैं। इससे काश्तकारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष पूर्व एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के तहत हार्क संस्था ने ग्रामीणों को इस फूल के पौधे उपलब्ध कराए थे। जिससे अब काश्तकार मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। 115 रुपये प्रति किलो की दर से बाजार में बिकने वाले इस फूल का इस्तेमाल सजावट के साथ ही कीटनाशक बनाने में किया जाता है। बीते एक साल में काश्तकार लाखों रुपये के फूल को बाजार में बेच चुके हैं
विज्ञापन

भदराज देवता उत्पादक समूह की अध्यक्षा शीला देवी, कोषाध्यक्ष सुशीला देवी ने बताया कि बंजर भूमि पर भी इस फूल की खेती की जा सकती है। इसकी खेती के लिए पानी की बहुत कम जरूरत होती है। पशु भी इस फुल को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। कई काश्तकार अब अपने बंजर खेतों में इस फूल की खेती कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक फसल से करीब चार बार लाभ लिया जा सकता है। अब तक गांव के काश्तकार इस फसल से दूसरी बार लाभ ले रहे हैं। संस्था के माध्यम से ही काश्तकार इस फूल की सप्लाई को आगे बेचते हैं। ग्रामीणों की देखादेखी कुईथा गांव में भी इस फसल की खेती शुरू की जा चुकी है। कुईथा के रघुवीर सिंह, जनक सिंह का कहना है कि हाल ही में उन्होंने इस फूल की खेती शुरू की है। अब तक वह करीब 5000 रुपये के फूल को बेच चुके हैं। कम लागत में यह फसल काश्तकारों को अधिक मुनाफा दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed