फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ragging in Doon Business School Dehradun Police took suo motu cognizance and registered a case

डीबीएस रैगिंग प्रकरण: पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर दर्ज किया मुकदमा, बलवा और मारपीट समेत लगाए कई आरोप

Wed, 20 Sep 2023 04:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Sep 2023 04:17 PM IST
सार

तीन दिन पहले दून बिजनेस स्कूल में कथित रूप से बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग हुई थी। कई सीनियर छात्रों ने मारपीट भी की थी। पीड़ित छात्र ने इसकी वीडियो वायरल की थी।

विज्ञापन
Ragging in Doon Business School Dehradun Police took suo motu cognizance and registered a case
एसएसपी अजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देहरादून में सेलाकुई स्थित दून बिजनेस स्कूल में हुए रैगिंग के मामले का पुलिस ने खुद संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया है। बलवा, मारपीट, तोड़फोड़ और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ सेलाकुई थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन


हरिद्वार: दो सगी बहनों को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की थी तैयारी, घर में बंधक बनाकर रखा, छह आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

यह था मामला

बता दें कि तीन दिन पहले दून बिजनेस स्कूल में कथित रूप से बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र के साथ रैगिंग हुई थी। कई सीनियर छात्रों ने मारपीट भी की थी। पीड़ित छात्र ने इसकी वीडियो वायरल की थी। जिसके बाद छात्र को आरोपियों के साथ 21 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। इस बात से गुस्साए छात्रों ने मंगलवार रात कॉलेज के बाहर हंगामा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही गाडियां तोड़ी और अन्य समान की भी तोड़फोड़ की थी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज किया गया है। मामला रैगिंग का था या मारपीट का इस मामले की जांच डीबीएस की एंटी रैगिंग समिति कर रही है। इसके अलावा पीड़ित छात्र अभी फिलहाल कोलकाता में है। यदि वह यहां आकर तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज किया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed