फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rage in expansion of BJYM's Divisional Executive

विकासनगर : भाजयुमो की मंडल कार्यकारिणी के विस्तार में रार

Fri, 19 Feb 2021 12:35 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rage in expansion of BJYM's Divisional Executive
भाजपा युवा मोर्चा - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्षों की ओर से की गई मंडल कार्यकारिणी की घोषणा को कुछ ही देर बाद जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने निरस्त कर दिया।

विज्ञापन


इसके कुछ देर बाद ही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कार्यकारिणी के यथावत होने की बात कही। इसके चलते भाजपा संगठन की खूब किरकिरी हुई। बताया जा रहा है कि मंडल अध्यक्षों ने जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर की संस्तुति के बिना ही अपने स्तर से कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को चकराता के मंडल अध्यक्ष दिनेश चौहान, विकासनगर शहर मनीष रावत, हरबर्टपुर संदीप ठाकुर, विकासनगर ग्रामीण मंडल रवि राणा समेत कई अध्यक्षों ने बाकायदा कार्यकारिणी का विस्तार कर इसकी सूची सोशल मीडिया में वायरल कर दी। कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई संदेश मिलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जिलाध्यक्ष शमशेर पुंडीर ने आदेश जारी कर पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया। जिला महामंत्री अरुण मित्तल ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा के बाद किया जाता है।


इसका एक प्रोटोकॉल है, लेकिन कार्यकारिणी के विस्तार में ऐसा नहीं किया गया। इसके चलते जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश दिए हैं। जल्द ही चर्चा कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी।

कार्यकारणी विस्तार प्रोटोकॉल के तहत ही किया गया है। मुझे जिलाध्यक्ष के आदेश की जानकारी नहीं है और न ही उनका मुझे फोन आया है। मेरे द्वारा विस्तार को यथावत रखा गया है। -प्रदीप नेगी, जिलाध्यक्ष भाजयुमो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed