{"_id":"681a7181162fed9af9051a63","slug":"radiologist-could-not-do-ultrasound-on-leave-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-683322-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: रेडियोलॉजिस्ट अवकाश पर नहीं हो सके अल्ट्रासाउंड
विज्ञापन
एक बाल रोग विशेषज्ञ के रात्रिकालीन ड्यूटी अवकाश पर होने के कारण वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ ने ओपीडी में वयस्क और बच्चे दोनों ही मरीज देखे। इसके चलते मरीजों को उपचार मिलने में अधिक समय लग गया। उधर, रेडियोलॉजिस्ट के अवकाश पर होने के चलते अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई।
मंगलवार को बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेंद्र सिंह तोमर रात्रिकालीन ड्यूटी अवकाश पर थे। वहीं, फिजिशियन की ओपीडी भी नहीं थी। केवल वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजू राणा ओपीडी में मरीजों को देख रही थीं। डॉ. मंजू राणा ने 70 से अधिक वयस्क और बाल मरीजों का ओपीडी में उपचार किया। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. अलिंद पोखरियाल भी अवकाश पर थे। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आने वाली गर्भवती और मरीजों को वापस लौटना पड़ा। सीएमएस डॉ. प्रदीप चौहान ने बताया कि आज (बुधवार) सभी चिकित्सक ओपीडी में उपलब्ध रहेंगे।