जूते पहनकर गंगा घाट पहुंची राधे मां, हुआ विवाद
- हरकी पैड़ी पहुंची राधे मां, जूते पहनने पर विवाद
- पॉलिथीन की थैली से किया गंगा में दुग्धाभिषेक
- युवा तीर्थ पुरोहितों ने जताई आपत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महिला संत राधे मां एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार वह जूते पहनने, पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट आने को लेकर विवादों में फंस गई।
रविवार की तड़के हरकी पैड़ी हरिद्वार पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। गंगा में पॉलिथीन में दूध लेकर दुग्धाभिषेक भी किया। इस दौरान जूते पहनकर गंगा घाट पर पहुंचने को लेकर राधे मां विवादों में आ गई। हालांकि उनके भक्तों ने यह कहकर सफाई दी कि जूते कपड़े के थे।
राधे मां शनिवार को शहर से सटे सलेमपुर के पास हृदय विहार कालोनी में अपने अनुयायी मुकेश कुमार के यहां सत्संग में भाग लेने आई थी।
युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के कार्यकर्ताओं ने लगाया आरोप
रविवार की तड़के करीब चार बजे उन्होंने भक्तों के साथ हरकी पैड़ी पहुंचकर मां गंगा के दर्शन किए। भक्तों के साथ मां गंगा के जयकारे लगाते हुए उन्होंने सुख समृद्धि की कामना की।
हालांकि इस दौरान राधे मां के जूते पहनने और पॉलिथीन की थैली से दूध चढ़ाने और जूता पहनकर घाट पर आने पर विवाद भी हो गया।
गंगा की मर्यादा के विपरीत किया आचरण
अखिल भारतीय युवा तीर्थ पुरोहित महासभा के कार्यकर्ताओं ने राधे मां और उनके अनुयायियों पर गंगा की मर्यादा के विपरीत आचरण करने का आरोप लगाया।
रामघाट पर हुई बैठक में अध्यक्ष उज्जवल पंडित ने कहा कि जूते पहनकर गंगा घाट पर जाना निंदनीय है। बैठक में अमर आत्रेय, संदीप श्रोत्रिय, शिवम, रॉबिन, ईशान, पुनीत, चिराग, आशु, मनीष, आशीष मारवाड़ी आदि मौजूद रहे।