{"_id":"6accd85414c7c281520f6a1f","slug":"questions-raised-regarding-sewer-and-drinking-water-works-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1088313-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सीवर-पेयजल कार्य और गति अवरोधकों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सीवर-पेयजल कार्य और गति अवरोधकों पर उठे सवाल
Mon, 12 Oct 2026 06:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 12 Oct 2026 06:23 PM IST
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के प्रदेश प्रवक्ता केके गौतम ने सोमवार को बयान जारी कर शहर में चल रहे सीवर और पेयजल कार्यों का स्वतंत्र एजेंसी से ऑडिट कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे जनता को काम की गुणवत्ता का पता चल सकेगा। उन्होंने हरबर्टपुर से कालसी तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए गए गति अवरोधकों के मानकों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने इन गति अवरोधकों पर सांकेतिक बोर्ड लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया। साथ ही कहा कि गति अवरोधकों पर सफेद पट्टी भी लगाई जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि अचानक गति अवरोधक आने से दोपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा रहता है। इससे जान-माल की हानि होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से इन समस्याओं पर तत्काल ध्यान देने और समाधान करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन