फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   questions on action of the forest department

पेड़ काटो, 5000 रुपए दो और मौज करो

Fri, 20 Dec 2013 12:30 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 Dec 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
questions on action of the forest department

देहरादून स्थित कांवली के द्वारकापुरी में पांच हरे फलदार पेड़ काटने के मामले में वन विभाग की कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


नियम विरुद्ध बताया
विभागीय रेंजर ने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर पेड़ कटवाने वाले व्यक्ति से 20 हजार रुपए जुर्माना लेकर मामला रफा-दफा करने की कोशिश की। मामला संज्ञान में आने पर वन संरक्षक ने इसे नियम विरुद्ध बताया है।

उन्होंने कहा है कि मामले में विभागीय कर्मचारियों की भूमिका जांची जाएगी। अमर उजाला ने पेड़ कटने का खुलासा किया था। इसके बाद गुरुवार को मालसी रेंजर ने 20 हजार रुपए का जुर्माना ले लिया।
विज्ञापन


जुर्माना वसूलने का अधिकार वन संरक्षक को
वन विभाग ने पांच की जगह चार ही हरे पेड़ कटने की बात कही और हर पेड़ के लिए पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला गया। जबकि ऐसे किसी भी मामले को शमन करने यानी जुर्माना वसूलने का अधिकार वन संरक्षक को होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन संरक्षक एसवी शर्मा ने माना कि शमन का अधिकार उन्हें है। ऐसे में रेंजर ने कैसे जुर्माना वसूला, इसकी जांच की जाएगी। बताया कि पेड़ काटने के मामले की जांच का जिम्मा उप प्रभागीय वन अधिकारी दून आईए सिद्दीकी को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed