फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Queens Baton Relay will reached in dehradun on october 06

06 अक्तूबर को दून पहुंचेगी 21 वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बैटन रिले, यहां होगा जोरदार स्वागत

Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 27 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
Queens Baton Relay will reached in dehradun on october 06
demo pic

गढ़वाल मंडल आयुक्त दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में ‘क्वींस बैटन रिले’ के आने पर कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक हुई। आयुक्त ने दून एवं हरिद्वार में प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर अधिकारियों को सुरक्षा एवं यातायात दुरुस्त रखने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान आम जनता को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


आयुक्त ने कहा कि छह अक्तूबर को क्वींस बैटन रिले यात्रा गढ़वाल में प्रवेश करेगी। दून पहुंचने पर पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, खेल मंत्री अरविंद पांडे, विधायक और खिलाड़ी स्वागत करेंगे। रिले यात्रा पुलिस लाइन से रेसकोर्स बन्नू स्कूल होकर वापस पुलिस लाइन पहुंचेगी।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश ममगाईं ने यात्रा के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यात्रा जौलीग्रांट एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से ऋषिकेश के लिए जाएगी। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश के समीप चयनित स्थल पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल यात्रा का स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा वहां से हरिद्वार के लिए जाएगी। हरकी पेड़ी पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक और विधायकों की ओर से यात्रा का स्वागत किया जाएगा। यात्रा चंद्राचार्य चौक हीरो शोरूम पर समाप्त होगी। बैठक में अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत, डीआईजी पुष्पक ज्योति, एसएसपी दून निवेदिता कुकरेती, सिटी मजिस्ट्रेट सीएस मर्तोलिया मौजूद थे। 

इस बार पहाड़ी क्षेत्रों में नहीं जाएगी बैटन

Queens Baton Relay will reached in dehradun on october 06

गोल्ड कॉस्ट आस्ट्रेलिया में चार से 15 अप्रैल 2018 तक होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बैटन रिले उत्तराखंड में आठ स्थानों से होकर गुजरेगी। दो दिनों के दौरान कुमाऊं और गढ़वाल के मैदानी क्षेत्रों में बैटन को घुमाया जाएगा। इस बार पहाड़ी क्षेत्रों में बैटन नहीं भेजी जाएगी। 

क्वींस बैटन रिले के कार्यक्रम को मंजूरी के बाद जारी कर दिया गया है। तय कार्यक्रम के अनुसार, पांच अक्तूबर को बैटन सुबह नौ बजे दिल्ली से स्टेट प्लेन के जरिये 10 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचेगी। यहां से 10.15 पर बैटन रुद्रपुर के लिए रवाना होगी।

दो घंटे बाद यहां से हल्द्वानी के लिए चलेगी। करीब तीन घंटे बाद यहां से नैनीताल पहुंचेगी। अगले दिन छह अक्तूबर को सुबह बैटन को वापस पंतनगर पहुंचाया जाएगा। सुबह दस बजे स्टेट प्लेन से बैटन जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेगी।

एयरपोर्ट से बैटन को ऋषिकेश भेजा जाएगा। यहां से रिले हरिद्वार पहुंचेगी जहां से शाम को देहरादून आगमन होगा। शाम सवा छह बजे स्टेट प्लेन से बैटन को वापस दिल्ली पहुंचा दिया जाएगा।

इससे पूर्व आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बैटन रिले राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में भी पहुंची थी। तब जगह-जगह बड़ी संख्या में लोगों ने बैटन का स्वागत किया था। इस बार भी बड़ी संख्या में लोगों के बैटन के स्वागत के लिए जुटने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed