{"_id":"610850e48ebc3e845861dd4e","slug":"qr-code-on-oxygen-cylinders-city-news-drn386361562","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन सिलिंडरों पर लगेंगे क्यूआर कोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन सिलिंडरों पर लगेंगे क्यूआर कोड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाबाजारी और दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेशभर में सभी ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों को रेडियो फ्रिकवेंसी आईडेंटिफिकेशन डिवाइस (आरएफआईडी) के साथ ही क्यूआर कोड से लैस किया जा रहा है। ऑक्सीजन मैनेजमेंट सेल की बैठक में एक निजी कंपनी को सिलिंडरों में आरएफआईडी व क्यूआर कोड लगाने का काम भी दिया गया।
कोरोना काल में उत्तराखंड समेत देश के तमाम राज्यों में ऑक्सीजन को लेकर जबरदस्त मारामारी मची थी। ऑक्सीजन की कमी के चलते देश के कई राज्यों में सैकड़ों मरीजों ने दम भी तोड़ दिया। ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए केंद्र सरकार को स्पेशल ट्रेनों का संचालन करना पड़ा। इसके बाद ही स्थितियों को जैसे तैसे सामान्य किया जा सका। इस दौरान ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की कालाबाजारी भी हुई, लेकिन अब उत्तराखंड में खाली और भरे ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की जानकारी अधिकारियों के मोबाइल में रहेगी। कारण कि सभी ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों को आरएफआईडी और क्यूआर कोड से लैस किया जा रहा है।
आरटीओ (प्रवर्तन) व ऑक्सीजन मैनेजमेंट सेल से जुड़े संदीप सैनी ने बताया कि निजी कंपनी की मदद से सभी ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों में आरएफआईडी और क्यूआर कोड लगाया जा रहा है। इससे प्रत्येक ऑक्सीजन गैस सिलिंडरों की कड़ाई से निगरानी की जा सकेगी। इससे इस बात का भी पता चलेगा कि कौन सा सिलिंडर कहां है। सिलिंडर खाली या भरा है।