{"_id":"c6727733ac0329c2800c2fed9193835c","slug":"pwd-superintending-engineer-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच करने आए अधीक्षण अभियंता लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच करने आए अधीक्षण अभियंता लापता
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Mon, 20 Apr 2015 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून से जांच के सिलसिले में हल्द्वानी आए पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता लापता हो गए हैं।
विज्ञापन
घर नहीं पहुंचने पर बेटे ने रविवार शाम कोतवाली पहुंचकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। पुलिस अभियंता की तलाश कर रही है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
मूल रूप से लखनऊ निवासी पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता बदलू राम (60) देहरादून में प्रमुख अभियंता कार्यालय में तैनात हैं। वह विभागीय जांच के सिलसिले में 17 अप्रैल को हल्द्वानी आए थे, यहां वह गेस्ट हाउस में ठहरे थे।
उन्होंने अपने घर फोन कर बताया कि वह भोजीपुरा में ट्रेन से उतरने के बाद 18 अप्रैल की रात आठ बजे तक घर पहुंच जाएंगे। परिजनों ने शनिवार को निर्धारित समय के बाद फोन किया तो मोबाइल आउट ऑफ रीच बताने लगा। कुछ देर बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता का पता नहीं चलने पर परिजन परेशान हो गए। अधीक्षण अभियंता के बेटे सुनील कुमार ने हल्द्वानी कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि अधीक्षण अभियंता देहरादून के सीतापुर कैमहारा विरचो थाना विस्वा के सरकारी आवास में रहते हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने अधीक्षण अभियंता के मोबाइल का कॉल डिटेल मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी बदलू राम को ढूंढने में लग गए हैं।
मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे थे बदलूराम
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदलूराम पिथौरागढ़ में अधिशासी अभियंता पद पर तैनात रहे हैं। उनके उसी कार्यकाल के 2010-11 में टेंडर के संबंध में प्रकरण था।
जिसकी जांच मुख्य अभियंता स्तर-2 बीसी बिनवाल को सौंपी गई थी। इसी जांच के सिलसिले में वह शनिवार को कार्यालय भी पहुंचे थे। लोनिवि अफसरों के अनुसार जहां पर वह बातचीत करने के बाद चले गए।