{"_id":"3e2125c4f3d33ab159fac62edbffd5dc","slug":"pwd-not-a-aware-for-hoarding","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा की जगह खतरे में डाल रहे सूचना पट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा की जगह खतरे में डाल रहे सूचना पट
अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Sun, 29 Sep 2013 03:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश में पीडब्लूडी द्वारा खराब मार्ग पर लगाए गए सूचना पट भगवान भरोसे छोड़ रखे हैं। सूचना पट पर पोस्टर और पंफलेट चिपकाने से पर्यटकों को मार्ग की सही जानकारी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
भूस्खलन से ढह गया किनारा
रानीपोखरी से आप दुपहिया या चार पहिया वाहन से ऋषिकेश आ रहे हैं। सात मोड़ पार करने के बाद सौ फूटी के जंगल में दून मार्ग का चंद्रभागा नदी की ओर का किनारा भूस्खलन से ढह गया है। पीडब्लूडी ने भूस्खलन प्रभावित वाले हिस्से में लोगों को सावधान करने के लिए सूचना पट लगा रखा है।
विज्ञापन
उसमें लिखा है आगे गहरी खाई है, कृपया सावधानी पूर्वक चलें। मगर, इस सूचना पट पर किसी जनाब ने जहां खाई लिखा है उस पर पंफलेट चिपका दिया। जिससे पढ़ा जा रहा है कि आगे... गहरी है।
विज्ञापन
इसी तरह यहीं घुमावदार मोड़ और तेज ढलान में सावधानी बरतने के लिए सूचना पट लगा रखा है, लेकिन उस पर भी पोस्टर चस्पा है। विभाग सुध नहीं ले रहा, ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...