{"_id":"9a40d76e080e1ff1184009e5363461e7","slug":"pwd-engineer-suspended-in-scam-case-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोटाले के आरोपी PWD इंजीनियर पर गाज, सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोटाले के आरोपी PWD इंजीनियर पर गाज, सस्पेंड
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 21 Aug 2015 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोटाले और अनियमितताओं के आरोप में शासन ने लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता को निलंबित कर दिया है। पौड़ी जिले के बैजरो निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता आरपी सिंह पर बिना निविदाएं आमंत्रित किए ठेकेदारों से काम कराने का आरोप है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर शासन ने जांच कराने के बाद यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सचिव अमित नेगी ने शुक्रवार को अधिशासी अभियंता के निलंबन का आदेश जारी कर दिया। निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता ने बिना निविदा आमंत्रित किए ही ठेकेदारों को कार्य आवंटित कर दिया था।
विज्ञापन
बिना अनुमति करा डाले कई काम
अभियंता ने जेनरेटर की खरीदारी बिना वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति के कर ली थी। इसके अलावा पहाड़ कटान का काम भी बिना अनुमति और निविदा आमंत्रित किए ठेकेदारों को दे दे दिया था।
विज्ञापन
शासन से बिना अनुमति काम कराने पर ठेकेदारों का भुगतान फंस गया। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी शासन से अधिशासी अभियंता की मनमानी की शिकायत की थी। शासन ने मामले की जांच करवाई तो आरोपों में सत्यता पाई गई जिस पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।