फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjabi General Assembly associated with campaign against plastic

प्लास्टिक के खिलाफ अभियान से जुड़ी पंजाबी महासभा

Thu, 29 Aug 2019 02:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
Punjabi General Assembly associated with campaign against plastic
प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा को समर्थन देने पहुंचे उत्तरांचल पंजा
उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मेयर सुनील उनियाल गामा से मुलाकात कर प्लास्टिक खिलाफ शुरू होने वाले मेगा अभियान को समर्थन दिया। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि स्कूली बच्चों से लेकर गली-मोहल्ले तक तक लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष राजीव घई के नेतृत्व में महानगर अध्यक्ष पीएस कोचर और जिला प्रभारी जीएस आनंद ने मेयर को मुहिम के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। मेयर गामा ने कहा कि जन सहयोग से प्लास्टिक के इस्तेमाल को पूरी तरह बंद किया जाएगा। इस दौरान डीएस मान, हरपाल सिंह सेठी, देवेंद्र सिंह मोंटी, नीरज कोहली, गिरीश बख्शी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भाजयुमो भी निकालेगा रैली
राजधानी में प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम के अभियान में भाजयुमो भी शामिल होगा। महानगर अध्यक्ष श्याम पंत और महामंत्री राजेश रावत ने बताया कि भाजयुमो जागरुकता रैली निकालेगा। साथ ही जन जागरुकता अभियान भी चलाएगा। इससे पहले उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। कहा कि प्लास्टिक बड़ी समस्या है, जल्द ही इस पर प्रतिबंध नहीं लगा तो भविष्य में इसके दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे। इस दौरान दीपक सकलानी, सागर सोनकर, दीपक अग्रवाल, पवन गौड़, कृष्णा राठौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 को पार्षदों के साथ बैठक करेंगे मेयर
प्लास्टिक पर प्रतिबंध को लेकर मेयर सुनील उनियाल गामा 30 अगस्त को पार्षदों के साथ बैठक करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद अगर इस मुहिम में साथ दें तो काफी बेहतर परिणाम सामने आ सकते हैं। उन्होंने कहा कि बैठक के दौरान पार्षदों से सुझाव भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed