देहरादून में छिपा था लंबे समय से फरार दुष्कर्म का आरोपी, पंजाब पुलिस ने एक धर्मशाला से दबोचा
- खुड़बुड़ा की एक धर्मशाला में छिपा था आरोपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब पुलिस ने राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा में एक धर्मशाला में छापा मारकर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। शनिवार को पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ ले गई है।
पंजाब के फजीलिका जिले की पुलिस एक आरोपी की तलाश में बृहस्पतिवार को दून पहुंची थी। शहर कोतवाली पुलिस को विश्वास में लेकर शुक्रवार सुबह खुड़बुड़ा के एक धर्मशाला में दबिश दी, जहां से आरोपी साहिल अरोड़ा को हिरासत में लिया।
पुलिस के मुताबिक साहिल अरोड़ा पर एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार था। पिछले कई दिन से वह दून की एक धर्मशाला में ठहरा था।
एक कॉल के बदले दिए थे 100 रुपये
मोबाइल फोन के लोकेशन के हिसाब से पुलिस यहां तक पहुंच गई। हालांकि आरोपी के पकड़े जाने पर कई तरह की अफवाह फैल गई थी। हालांकि पुलिस ने अफवाहों का खंडन किया है। साहिल अरोड़ा पर दुष्कर्म का आरोप था। पंजाब पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले गई है।
दुष्कर्म के आरोपी ने अपने परिजनों से संपर्क साधने को एक कॉल की थी। बताया गया कि साहिल अरोड़ा ने एक बच्ची को 100 रुपये का लालच देकर एक नंबर पर फोन किया था। साहिल का कहना था कि उसके पास मोबाइल नहीं है। परिजन बेहद दिक्कत में है, इसलिए पुलिस इसी नंबर के आधार पर आरोपी तक पहुंचने में कामयाब हुए।