फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Punjab and UPCA win to open Gold Cup

Dehradun News: पंजाब और यूपीसीए की जीत से गोल्ड कप का आगाज

Sat, 23 May 2026 01:44 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Punjab and UPCA win to open Gold Cup
देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 42वें उत्तराखंड गोल्ड कप में पंजाब और यूपीसीए की जीत से आगाज हुआ। शुक्रवार को महाराणा प्रताप कॉलेज के मैदान में पहला मैच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के बीच खेला गया।
विज्ञापन


टाॅस जीतकर हिमाचल प्रदेश ने गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी कर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 354 रन बनाए। टीम के लिए उदय ने शानदार बल्लेबाजी कर 157 रन की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा ईश राव ने 73, जयवीर ने 49 रनों का योगदान दिया। हिमाचल की ओर से रोहित कुमार ने पांच, कुशाल पाल ने दो विकेट झटके। जवाब में खेलने उतरी हिमाचल की टीम 35.5 ओवर में 210 रन पर सिमट गई। नीश मंजीत ने 108, प्रिंस ठाकुर ने नाबद 41 सर्वाधिक रन बनाए। पंजाब के लिए अनमोल ने चार, कार्तिक व धर्मप्रीत ने दो-दो विकेट चटकाए। इस तरह पंजाब ने 144 रनों से जीत हासिल कर ली। दूसरा मैच राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में उत्तर प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम और सहगल क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी कर सहगल क्रिकेट क्लब ने 49.1 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 290 रन बनाए। धीरू सिंह ने 63, सुमित कुमार ने 49, अंकित ने 40 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। सहगल क्रिकेट क्लब के लिए विजय कुमार ने चार, आयुश चैधरी ने दो विकेट झटके। जवाब में बल्लेबाजी कर यूपीसीए ने 39.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर छह विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए आदर्श सिंह ने 157 रनों की शतकीय पारी खेली। इसके अलावा रितुराज शर्मा ने 48, आराध्या यादव ने 43 रनों का सहयोग दिया। इससे पहले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने गोल्ड कप का बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed