17 घंटे की आतंकी मुठभेड़ में उत्तराखंड का लाल बुरी तरह जख्मी, देश मांग रहा सलामती की दुआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीते मंगलवार की रात दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में आतंकियों के साथ 17 घंटे चली मुठभेड़ में देहरादून निवासी नायक दीपक नैनवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दिल्ली में सेना के आरआर हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है।
दो गोली शरीर के अंदर होने के कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। परिजनों के मुताबिक, न्यूरो सर्जन ने ऑपरेशन के 96 घंटे बाद उनकी स्थिति के बारे में बताने को कहा है। वहीं, हर्रावाला स्थित उनके घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
राष्ट्रीय राइफल्स के नायक दीपक नैनवाल के भाई प्रदीप ने बताया कि बीते बृहस्पतिवार की रात उन्हें फोन आया। बताया गया कि आतंकियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। उन्हें दिल्ली स्थित सेना के राष्ट्रीय राइफल्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद परिजन दिल्ली रवाना हो गए। उन्होंने बताया कि अभी दीपक की हालत नाजुक है।
दो गोलियां उनके फेफड़े को चीरती हुई दिल के पास लगी हैं, जिसे शुक्रवार रात को न्यूरो सर्जन ऑपरेशन के जरिये निकालेंगे। इसके 96 घंटे बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल वह आईसीयू में भर्ती हैं। दीपक के पिता चक्रधर प्रसाद, माता पार्वती, पत्नी ज्योति और बच्चे रेयांश व लावण्या दिल्ली में हैं। परिजनों का कहना है कि उनका बेटा मौत को मात देकर लौट आएगा।
12 अप्रैल को आना था घर
पिता भी रहे सेना में अधिकारी
नायक दीपक नैनवाल के पिता चक्रधर प्रसाद ऑनरेरी कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है। बताया कि बेटा वर्ष 2001 में फर्स्ट महार रेजिमेंट के जरिये सेना में भर्ती हुआ। ढाई साल से कश्मीर के कुलगाम में तैनात है।
घटना की रात किया था फोन
नायक दीपक नैनवाल ने घटना की रात अपने भाई प्रदीप को फोन किया था। प्रदीप ने बताया कि उस वक्त तक सब सामान्य था। दीपक ने सभी परिजनों का हालचाल पूछा था। साथ ही फोन पर बच्चों से भी बातचीत की थी।
--
12 अप्रैल को आना था घर
नायक दीपक देहरादून अपने घर दीवाली पर आए थे। अब उन्हें छुट्टी पर 12 अप्रैल को घर आना था। इससे पहले ही 10 अप्रैल की देर रात अचानक आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। फिलहाल हर्रावाला के ग्रामीण दीपक की सलामती की दुआएं कर रहे हैं।