फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama Terror Attack 10th student offensive facebook post become viral

शहीद जवानों को लेकर 10 वीं के छात्र की सोशल मीडिया पर टिप्पणी से बवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sat, 16 Feb 2019 07:43 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 Feb 2019 07:43 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Terror Attack 10th student offensive facebook post become viral
छात्र की टिप्पणी से भड़के लोग

पुलवामा में जवानों पर आतंकी हमले के बाद जहां पूरा देश सकते में है, वहीं हमले के बाद सोशल मीडिया पर अल्मोड़ा के एक नाबालिग छात्र की ओर से विवादित टिप्पणी करने से बवाल मच गया।

विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं नाबालिग के इस कृत्य से नाराज लोग थाने पहुंच गए और आरोपी छात्र के खिलाफ देशद्रोह की कार्रवाई करने मांग की। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नगर के एक स्कूल में दसवीं में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने सोशल मीडिया में पुलवामा के आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को लेकर फेसबुक पर विवादित टिप्पणी कर दी जिसे लेकर लोग भड़क उठे और थाने पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तूल पकड़ता देख पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में ले लिया। कोतवाल अरुण वर्मा ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि वह दसवीं कक्षा का छात्र है। फिलहाल पुलिस की साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।

जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। नाबालिग का मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह देखा जा रहा है कि नाबालिग ने पोस्ट स्वयं की या किसी ने उसे प्रेरित किया है।

इसके अलावा अन्य कानूनी पहलुओं को भी देखा जा रहा है। वहीं, थाने पहुंचे बजरंग दल, विहिप और छात्र संगठनों ने ऐसे तत्वों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए थाने में तहरीर दी है।
 

देर शाम तक थाने में लोगों का जमावड़ा लगा रहा। इधर, एसएसपी पीएन मीणा ने बताया कि नाबालिग की ओर से की गई टिप्पणी के बारे में जांच की जा रही है। सभी दस्तावेज मंगाए जा रहे हैं, उसी के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

सोशल मीडिया पर टिप्प्णी को लेकर एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। एसएसपी के निर्देश के बाद पुलिस साइबर सेल ने भी आम लोगों से कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और सोशल मीडिया में किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं करने की सलाह दी है।

पुलिस ने किसी भी प्रकार की पोस्ट को सोशल मीडिया में या प्लेटफार्म में शेयर या फारवर्ड करने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी है।  

आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पुलिस के रडार पर

पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पुलिस के रडार पर हैं। रेंज के पुलिस अधिकारियों को देहरादून और अल्मोड़ा की घटनाओं को लेकर अलर्ट किया गया है।

डीआईजी अजय जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर एक युवक से पूछताछ जारी है। रेंज के अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल जिले के एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस टीमें काम कर रही हैं। गड़बड़ी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब तक केंद्र सरकार से कोई अलर्ट के लिए निर्देश जिला पुलिस के पास नहीं आए हैं। बता दें कि देहरादून में एक कश्मीरी छात्र की टिप्पणी से काफी लोग गुस्से में आ गए हैं।

जिले के 42 कश्मीरी छात्रों पर नजर
एलआईयू जिले में अध्ययनरत 42 कश्मीरी छात्रों पर नजर रख रही है। जिले के रामनगर स्थित शिक्षण संस्थान में कश्मीर के आठ, महिला डिग्री कॉलेज में एक, मेडिकल कॉलेज में आठ, भीमताल में चार, एमबीपीजी कॉलेज में तीन छात्र सहित 42 छात्र अध्ययनरत हैं। एलआईयू ने कश्मीरी छात्रों की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की है। हालांकि अधिकारिक रूप से पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed