फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama attack uttarakhand CM Announcement 25 lakh and government job for martyr family

सीएम त्रिवेंद्र का एलान, शहीदों के परिजनों को 25 लाख की आर्थिक मदद और दी जाएगी सरकारी नौकरी

Fri, 15 Feb 2019 07:29 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 15 Feb 2019 07:29 PM IST
विज्ञापन
Pulwama attack uttarakhand CM Announcement 25 lakh and government job for martyr family
Trivendra Singh Rawat

पुलवामा में फिदायीन हमले में शहीद हुए उत्तराखंड के जवानों के लिए सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आर्थिक मदद और सरकारी नौकरी का एलान किया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रत्येक शहीद के परिजन को 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। साथ ही परिवार के किसी एक सदस्य को योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।  
विज्ञापन


बता दें कि सीएम त्रिवेंद्र ने आज पेश होने वाले बजट को भी स्थगित कर दिया। इसके साथ ही विधानसभा में फिदायीन हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान विधायकों ने अपने एक माह के वेतन को शहीदों के परिजनों को देने का एलान किया। वहीं रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि वह अपना 6 माह का वेतन शहीदों के परिजनों को देंगे। 

सदन में शहीदों को श्रद्घांजलि देते हुए प्रदीप बत्रा ने कहा कि यह कायराना हरकत है और पूरा देश संकट की इस घड़ी में शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने अपनी एक माह की पेंशन शहीद परिवारों के लिए देने की घोषणा की है।

शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नगर निगम के 300 से अधिक कर्मचारियों ने भी अपने एक दिन का वेतन शहीद हुए जवानों के परिवार को देने का एलान किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed