फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama attack alert in uttarakhand land lord Vacate house from Kashmiri students

उत्तराखंड: पुलवामा घटना के बाद पुलिस का अलर्ट, दून में कश्मीरी छात्रों से मकान खाली करवाए

Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 17 Feb 2019 09:37 AM IST
विज्ञापन
Pulwama attack alert in uttarakhand land lord Vacate house from Kashmiri students
सुरक्षा में तैनात एक जवान - फोटो : amar ujala

पुलवामा आंतकी हमले के बाद राजधानी देहरादून सहित राज्यभर में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं शुक्रवार को देहरादून में पढ़ने वाले दो कश्मीरी छात्रों द्वारा सोशल मीडिया पर सेना के खिलाफ की गई अभद्र टिप्प्णी के बाद कई कश्मीरी छात्रों से उनके मकान मालिकों मकान खाली करवा दिए हैं। 

विज्ञापन


देहरादून के सुद्धोवाला क्षेत्र में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वहीं जिन संस्थानों में कश्मीरी छात्र पढ़ रहे हैं उनकी सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। वहीं पुलवामा आंतकी हमले के विरोध में आज देहरादून, नई टिहरी और बौराड़ी के बाजार बंद रहे। कहीं-कहीं पैट्रोल पंप भी बंद रहे।
विज्ञापन


पुलवामा घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने प्रदेशभर में अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने आम लोगों से अपील की है कि कानून को हाथ में न लें। देशद्रोही गतिविधियों में संलिप्त लोगों की सूचना पुलिस को दें। पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जारी संदेशों के बाद पुलिस अलर्ट

राजधानी दून समेत अन्य जनपदों में आंतकी गतिविधियों को लेकर उड़ी अफवाहों और सोशल मीडिया पर जारी संदेशों के बाद पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल आदि संवेदनशील जनपदों की सुरक्षा बढ़ा दी है। 

डीजी अशोक कुमार ने सभी एसएसपी, एसपी को निर्देश दिए कि संवेदनशील स्थानों पर गश्त, पिकेट और चेकिंग कड़ी की जाए। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश जायज है, पुलिस को भी इसका दुख है। लेकिन किसी को भी कानून हाथ में न लेने दें। 

उन्होंने खुफिया एजेंसी, थाना और चौकी पुलिस को पब्लिक प्लेस, समुदाय विशेष और अन्य स्थानों पर नजर रखने को कहा। सोशल मीडिया पर प्रसारित संदेश को भी गंभीरता से लेने को कहा। किसी भी तरह की सूचना को हल्के में न लें। 

एलआईयू ने जुटाया कश्मीरी छात्रों का ब्योरा

जम्मू-कश्मीर के कुछ छात्र हल्द्वानी के नर्सिंग कॉलेज में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे छात्रों की एलआईयू ने जांच कर दस्तावेज खंगाले और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में नर्सिंग कॉलेज हल्द्वानी, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा चल रहा है। हल्द्वानी के लिए वर्ष 2017 में 3, वर्ष 2018 में 2, अल्मोड़ा के लिए वर्ष 2018 में 2 और पिथौरागढ़ के लिए वर्ष 2018 में एक छात्र ने दाखिला लिया है।

सूत्रों की मानें तो एलआईयू ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर नर्सिंग कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों का पूरा विवरण जुटाया और उनके प्रपत्रों की जांच की। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि दाखिले के लिए कोटे के तहत सीटें होती हैं और केंद्र सरकार की ओर से भेजा जाता है। बताया कि एलआईयू समय-समय पर छात्रों का सत्यापन करती रहती है। मेडिकल कॉलेज में कश्मीरी विस्थापित भी पढ़ रहे हैं। एलआईयू सत्यापन की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजती है। एसएसपी सुनील कुमार मीणा का कहना है कि जांच कराना एक सामान्य प्रक्रिया है।

आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पुलिस के रडार पर

पुलवामा में हुई आतंकी घटना को लेकर सोशल मीडिया पुलिस के रडार पर हैं। रेंज के पुलिस अधिकारियों को देहरादून और अल्मोड़ा की घटनाओं को लेकर अलर्ट किया गया है। डीआईजी अजय जोशी ने बताया कि अल्मोड़ा में सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी को लेकर एक युवक से पूछताछ जारी है।

रेंज के अन्य जिलों के पुलिस अधिकारियों को सोशल मीडिया पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। नैनीताल जिले के एसएसपी सुनील कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस टीमें काम कर रही हैं। गड़बड़ी मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। अब तक केंद्र सरकार से कोई अलर्ट के लिए निर्देश जिला पुलिस के पास नहीं आए हैं। बता दें कि देहरादून में एक कश्मीरी छात्र की टिप्पणी से काफी लोग गुस्से में आ गए हैं।

नैनीताल जिले के 42 कश्मीरी छात्रों पर नजर
एलआईयू जिले में अध्ययनरत 42 कश्मीरी छात्रों पर नजर रख रही है। जिले के रामनगर स्थित शिक्षण संस्थान में कश्मीर के आठ, महिला डिग्री कॉलेज में एक, मेडिकल कॉलेज में आठ, भीमताल में चार, एमबीपीजी कॉलेज में तीन छात्र सहित 42 छात्र अध्ययनरत हैं। एलआईयू ने कश्मीरी छात्रों की गतिविधियों के बारे में पूछताछ की है। हालांकि अधिकारिक रूप से पुलिस अधिकारी जवाब देने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed