फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pulwama Attack Abusive remark against PM modi

पुलवामा आतंकी हमलाः प्रधानमंत्री मोदी पर की युवक ने अभद्र टिप्पणी, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 19 Feb 2019 08:38 AM IST
विज्ञापन
Pulwama Attack Abusive remark against PM modi
narendra modi - फोटो : PTI

पुलवामा हमले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। एक युवक ने टिप्पणी की रिकॉर्डिंग एक युवती के मोबाइल पर भेज दी। युवती ने जब उससे बात की तो उसने अश्लील बातें और गाली गलौच शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


रायपुर थाने के एसएसआई संजय मिश्रा ने बताया कि एक युवती के मोबाइल पर भेजी गई रिकॉर्डिंग में प्रधानमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी थी। पुलवामा हमले का भी इसमें जिक्र है। युवती ने नंबर डायल किया तो ट्रू कॉलर पर किसी आयान का नाम आया।

विज्ञापन

सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज

युवती ने कॉल किया तो युवक ने उसे गालियां देना शुरू कर दीं। यही नहीं युवक ने उससे अश्लील बातें भी कीं। इस पर जब युवती ने फोन काट दिया। इसके बाद युवक ने दोबारा फोन कर युवती को गालियां दीं।

एसएसआई मिश्रा ने बताया कि आयान नाम के युवक के खिलाफ अश्लील बातें करना और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवक का नंबर फिलहाल स्विच ऑफ है। यह किसी मेरठ निवासी का नंबर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed