वायुसेना ने लिया पुलवामा आंतकी हमले का बदला तो खुशी से झूम उठे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वायुसेना ने आज तड़के पुलवामा आंतकी हमले का बदला ले लिया। भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 विमानों ने पीओके में जैश के ठिकानों पर बमबारी की। जिसके बाद से देवभूमि में जश्न का माहौल है। खुशी में लोग मिठाईयां बांट रहे हैं।
सुबह से लोग अपने टीवी सेट के आगे बैठे हुए रहे। क्या घर- क्या दफ्तर हर जगह लोग मोबाइल पर खबर देखते हुए दिखे। आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर आतंकी कैंप को ध्वस्त किए। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर वायु सेना और प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा में पोस्ट शेयर करने का दौर शुरू हो गया।
देवप्रयाग में भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर की बमबारी पर लड्डू बांटे गए। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दुनिया को भारत की ताकत दिखाने का सभी देशवासियों को गर्व है। वहीं श्रीनगर में लोगों ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया।
वहीं देहरादून के क्लेमनटाउन क्षेत्र में लोगों ने देर रात विमान उड़ने की आवाजें सुनी, लेकिन उन्हें लगा कि बादल गरज रहे हैं। सुबह जब वायुसेना के हमले की खबर आई तो उन्हें पता लगा कि वह वायुसेना के विमान हैं। विंग कमांडर के अनुसार मिराज विमानों के सर्पोट में देहरादून से विमान उड़ाए गए होंगे।
आज सुबह भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) पारकर आतंकी कैंप को ध्वस्त कर दिया है। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि वायुसेना के विमान ने आतंकी कैंप पर एक हजार किलोग्राम के बम गिराए। जिसमें आतंकी कैंप पूरी तरह से ध्वस्त हो गया।
समाचार एजेंसी एएनआई ने भारतीय वायुसेना के सूत्रों के हवाले से कहा, '26 फरवरी की तड़के भारतीय लड़ाकू विमान मिराज 2000 के एक समूह ने एलओसी पारकर पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकी कैंप पर बमबारी की और उसे पूरी तरह से नष्ट कर दिया। आतंकी कैंप पर 1000 किलो बम गिराए गए। इस अभियान में 12 मिराज विमानों ने हिस्सा लिया। बालाकोट, चकोठी और मुजफ्फराबाद के एलओसी स्थित आतंकी कैंप लांच पैड्स को वायुसेना हवाई हमलों में पूरी तरह से नष्ट कर दिया। जैश-ए-मोहम्मद के नियंत्रण कक्ष को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया।'