फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pulse polio programme with injection.

'दो बूंद जिंदगी की' के साथ अब लगेगा इंजेक्शन

Wed, 13 Apr 2016 04:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 13 Apr 2016 04:05 AM IST
विज्ञापन
pulse polio programme with injection.
केके पॉल - फोटो : AmarUjala

प्रदेश में अब बच्चों को पोलियो की दो बूंद पिलाने के साथ ही इंजेक्शन भी लगाया जाएगा। राज्यपाल डॉ. केके पाल ने मंगलवार को दून महिला अस्पताल में एक बच्ची को इंजेक्शन लगवाकर इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन (आईपीवी) का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि यह अभियान प्रदेश के दुर्गम इलाकों तक भी पहुंचना चाहिए।

विज्ञापन


मंगलवार को कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ. केके पाल ने कहा कि यह अभियान केवल जिला स्तर तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। यह अभियान दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचना चाहिए। बच्चे समाज की महत्वपूर्ण इकाई हैं, जिनके स्वस्थ रहने से समाज व देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि प्राइवेट अस्पतालों में यह इंजेक्शन नवजातों को 1200 से 1400 रुपये में लगाया जाता है। जो लोग गरीब परिवारों से हैं, वे इसका लाभ नहीं ले पाते हैं। ऐसे में अब सभी नवजातों को इसका लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन


दूरस्थ इलाकों में भी चले अभियान
उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाज को पोलियो मुक्त बनाने के लिए टीकाकरण कार्यक्रम को प्रदेश के दूरस्थ इलाकों में अभियान के तहत चलाया जाए, ताकि पोलियो उन्मूलन का शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो सके। उन्होंने कहा कि डॉक्टर व दवा की नीतियों में आने वाली खामियों को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। सभी अस्पतालों में चाहे वे दुर्गम हो या सुगम, सभी में डॉक्टर और दवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ओमप्रकाश, स्वास्थ्य सचिव भूपिंदर कौर औलख, एनआरएचएम के मिशन निदेशक नीरज खैरवाल, संयुक्त निदेशक डॉ. सरोज नैथानी, राजकीय दून मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. प्रदीप भारती गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा, अपर निदेशक डॉ. आरएस असवाल आदि मौजूद रहे।

सीएमओ दें सीएचसी-पीएचसी की रिपोर्ट
राज्यपाल ने कहा कि पिछले छह दशकों में स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार आया है,लेकिन एक बड़ी आबादी अब भी इलाज से वंचित है। हमें अति दूरस्थ क्षेत्रों तक भी अपनी पहुंच बनानी होगी। कहा कि मुख्य चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लगातार क्षेत्र भ्रमण करें। यह देखें कि पीएचसी-सीएचसी स्तर पर क्या कमियां हैं। उन्हें जल्द ही सुलझाया जाएगा।


क्या है आईपीवी
नवजात शिशुओं की संपूर्ण सुरक्षा के लिए आईपीवी ‘इनएक्टिवेटेड पोलियो वैक्सीन’ को टीकाकरण में शामिल किया गया है। यह वैक्सीन साढ़े तीन माह के बच्चों को दिया जाएगा। जिससे पोलियो के तीनों विषाणुओं से सुरक्षा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed