फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pulgaon fire: haridwar lieutenant colonel ranjeet singh died.

देश के सबसे बड़े आयुध डिपो अग्रिकांड में उत्तराखंड का ले. कर्नल शहीद

Wed, 01 Jun 2016 05:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 01 Jun 2016 05:27 AM IST
सार

  • हरिद्वार के रहने वाले थे ले. कर्नल रणजीत सिंह
  • महाराष्ट्र में सेना के आयुध डिपो में आगजनी की घटना
  • रणजीत सिंह पंवार के शहीद की सूचना से शोक की लहर 

विज्ञापन
Pulgaon fire: haridwar lieutenant colonel ranjeet singh died.
रणजीत स‌िंह पंवार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

महाराष्ट्र के पुलगांव में सेना के सेंट्रल एम्युनिशन डिपो में अग्निकांड में उत्तराखंड का एक जाबांज अफसर भी शहीद हो गया। हरिद्वार के शिवालिकनगर निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह पंवार (39) के शहीद की होने की सूचना मिलते यहां शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


शहीद अफसर के पिता वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और भेल के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। शहीद के माता-पिता पिछले पंद्रह दिन से उनके साथ में वहीं थे। घर पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह पंवार के पिता बहादुर सिंह पंवार मूलरूप से पंजाब के रहने वाले हैं। भेल में नौकरी करते हुए वे शिवालिकनगर में बस गए। बहादुर सिंह ने भेल में नौकरी करते हुए कांग्रेस पार्टी में राजनीति की। वह शिवालिकनगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भी रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी भी थी आर्मी में मेजर

Pulgaon fire: haridwar lieutenant colonel ranjeet singh died.
सेना आयुध में लगी आग - फोटो : पीटीआई

उनके दो बेटों में छोटे पुत्र रणजीत सिंह पंवार ने डीपीएस रानीपुर में इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। इसके बाद वह आर्मी में भर्ती हो गए। वह इस समय लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर थे। उनकी पत्नी भी आर्मी में मेजर थी, लेकिन उन्होंने सेवानिवृत्ति लेकर बैंक में सुरक्षा ऑफिसर की नौकरी कर ली।

आसपास के लोग बताते हैं कि लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह दीपावली पर अपनी पत्नी के साथ शिवालिकनगर आये थे। पिछले 15 दिनों से उनके माता-पिता उनके साथ में ही रह रहे थे। खुशहाल परिवार के लिए बुधवार की रात मनहूस साबित हुई। महाराष्ट्र के पुलगांव में सेना के सेंट्रल एम्युनिशन डिपो अग्निकांड में रणजीत सिंह पंवार की शहीद होने की सूचना मिली।

बहादुर सिंह पंवार के परिचित सहित अन्य लोग उनके घर पर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, डीपीएस के प्रधानाचार्य केसी पांडे, उप प्रधानाचार्य प्रविंद्र सिंह ने इसे अपूर्णनीय क्षति करार दिया।

बेहद मिलनसार थे कर्नल रणजीत

Pulgaon fire: haridwar lieutenant colonel ranjeet singh died.
रक्षा मंत्री जाएंगे हादसे का मुआयना करने - फोटो : PTI

संजय पालीवाल ने बताया कि बड़े ही शांत चित्त स्वभाव के धनी रणजीत सिंह बड़े मिलनसार थे। उनके आते ही मोहल्ले में रौनक हो जाती थी। वे जब भी छुट्टी लेकर यहां आते तो उनसे मिलने वालों की हमेशा भीड़ रहती। समय मिलने पर वह पुराने दोस्तों से मिलते थे। 

कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि
लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह पंवार के शहीद होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूथ हॉस्टल पर शोक सभा की। शोकसभा में कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा में पूर्व राज्यमंत्री संजय पालीवाल, लोकसभा युवा क्षेत्र अध्यक्ष राम विशाल देव, राव आफाक अली, अरविंद गुर्जर, अरशद ख्वाजा, गौरव चौहान, अशोक अदालती, रवि बहादुर, तनवीर कुरैशी, अमित त्यागी, कुलदीप त्यागी, प्रदेश प्रवक्ता मनीष कर्णवाल, सुनील शर्मा डिंपी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed