{"_id":"673278c9b3ac2506d10e02d9","slug":"public-works-department-workers-disappeared-leaving-half-finished-work-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-545321-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: आधा-अधूरा काम छोड़कर गायब हुए लोक निर्माण विभाग के कर्ता-धर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: आधा-अधूरा काम छोड़कर गायब हुए लोक निर्माण विभाग के कर्ता-धर्ता
विज्ञापन
दुर्घटना की दृष्टि से अति संवेदनशील बाढ़वाला से लेहमन अस्पताल तिराहे तक विभिन्न स्थानों पर चल रहे चौड़ीकरण, सौंदर्यीकरण व अन्य आवश्यक कार्य पिछले एक महीने से बंद पड़े हैं। आम जनमानस की सुविधा के लिए लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक की लागत से कराए जा रहे कार्यों के आधा-अधूरा छोड़ देने से परेशानी और बढ़ गई है।
लोक निर्माण विभाग के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड देहरादून ने विकासनगर क्षेत्र के बाढ़वाला बैंड से लेकर लेहमन अस्पताल तिराहे तक दुर्घटना से सुरक्षा व सौंदर्यीकरण के नाम पर कराए जाने वाले कार्यों की शुरुआत सितंबर 2023 में की थी। 4.57 करोड़ रुपये से विकासनगर बाजार में मौजूद हाईवे के नाले की सफाई, सौंदर्यीकरण व बाढ़वाला बैंड से लेकर लेहमन अस्पताल तिराहे तक दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए सड़क का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण कराया जाना था। एक साल दो महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी कार्य न सिर्फ अधूरा पड़ा हुआ है, बल्कि पिछले दो माह से निर्माण कार्यों में जुटी लोनिवि की टीम गायब है।
सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद शर्मा, सुशील साहू का कहना है कि लोक निर्माण विभाग के साथ ठेकेदारों के हुए अनुबंध में कार्य को सितंबर 2024 तक पूरा किया जाना था। अभी तक काम आधा-अधूरा पड़ा हुआ है। उनका कहना है कि लोनिवि की यह लापरवाही सुविधा के नाम पर असुविधा अधिक साबित हो रही है।
विज्ञापन
कहां क्या होना था कार्य
- क्षेत्र के बाढ़वाला मोड़ पर रोड साइनेज, थर्मोप्लास्टिंग रोड मार्किंग, स्पीड ब्रेकर, डेलीनेटस व कैट आइज लगाया जाना।
- अंबाड़ी मोड पर रंबल स्ट्रिप, कानवेक्स मिरर, स्पीड ब्रेकर, रोड साइनेज लगाना।
- जीवनगढ़ में ब्राइट एंजल स्कूल के पास थर्मोप्लास्टिक रोड मार्किंग, रेट्रोकरिफ्लेक्टिव कासनेरी साइन लगाया जाना।
- विकासनगर बाजार में हाइवे के नाले की सफाई, लोहे की जाली व टाइल्स लगाना।
- लेहमन पुल के पास तिराहे का चौड़ीकरण, किनारे बहने वाली नहर को स्लैब से ढकना, रोड मार्किंग, रोड साइनेज, जेब्रा क्रॉसिंग, तहसील की ओर जाने वाले मार्ग पर स्पीड ब्रेकर का निर्माण आदि शामिल हैं।
लेहमन तिराहे के पास हाल में घटी दुर्घटनाएं
दुर्घटना की दृष्टि से संवेदनशील हरबर्टपुर से कालसी पुल के बीच हाल के दिनों में घटी सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो चुकी है। एक नवंबर को लाइन जीवनगढ़ में कार से टकराकर एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि, आठ नवंबर को लेहमन पुल से कुछ ही दूरी पर स्थित समरफील्ड स्कूल के पास कार और बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई।
बाढ़वाला बैंड से लेकर लेहमन पुल तिराहे तक कराए जा रहे कार्यों को 95 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। थोड़ा बहुत कार्य जहां बाकी है उसे भी तत्काल पूरा कराया जाएगा।
दीपक गुप्ता,
अधिशासी अभियंता, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि निर्माण खंड, देहरादून