फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public works department 39 engineers transferred

लोनिवि के 39 इंजीनियरों का तबादला, 12 सहायक अभियंता भी इधर से उधर, पढ़ें पूरी खबर

Tue, 14 Aug 2018 07:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 14 Aug 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
public works department 39 engineers transferred
लोनिवि के 39 इंजीनियरों का तबादला

विवाद सुलझाने के बाद शासन ने लोक निर्माण विभाग के 39 इंजीनियरों के तबादले की नई सूची जारी कर दी है। इनमें 27 कनिष्ठ व अपर सहायक अभियंता और 12 सहायक अभियंता हैं। बता दें प्रमुख अभियंता ने शासन को तबादलों का प्रस्ताव शासन को भेजा था। अपर मुख्य सचिव (लोनिवि) ओम प्रकाश के निर्देश पर विभाग ने जो संशोधित तबादला आदेश जारी किए, उनमें कुछ इंजीनियरों को वर्तमान तैनाती स्थल पर ही रखा है।

विज्ञापन


डिप्लोमा इंजीनियर संघ(लोनिवि) के अध्यक्ष जो सहायक अभियंता पद रुद्रपुर प्रांतीय खंड में तैनात हैं, का तबादला आदेश बदल दिया गया है। उनका तबादला एडीबी के उत्तरकाशी खंड में किया गया था। अब वह वर्तमान तैनाती पर स्थल पर बने रहेंगे। शासन ने लोक निर्माण विभाग के 39 इंजीनियरों के तबादले की नई सूची जारी कर दी है।
विज्ञापन


गिरीश चंद्र पांडेय का तबादला क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा से एडीबी बागेश्वर, नरेश चंद्र का पीएमजीएसवाई काठगोदाम से द्वारहाट, केएस रावत का प्रांतीय खंड अल्मोड़ा से विभागाध्यक्ष कार्यालय,सुरेश चंद्र जोशी का क्षेत्रीय कार्यालय अल्मोड़ा से निर्माण खंड रानीखेत, राकेश सिंह नेगी का पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग से क्षेत्रीय कार्यालय टिहरी, विनोद प्रसाद डोबरिया का एनएच खंड बड़कोट से पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर, जगन्नाथ पटवाल का निर्माण खंड पौड़ी से पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर, हरी बल्लभ भट्ट का निर्माण खंड कपकोट से विश्व बैंक खंड नैनीताल, प्रकाश चंद्र तिवारी का तबादला एडीबी खंड नैनीताल से एडीबी खंड बागेश्वर के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थाई खंड चकराता में तैनात एई प्रभुलाल डोभाल की तैनाती अस्थाई खंड चकराता में बरकरार रखी गई है। इसके अलावा शासन ने कनिष्ठ और सहायक अभियंताओं के तबादलों की जो सूची जारी की है, उसमें कई इंजीनियरों को दुर्गम से दुर्गम में तबादले का फायदा मिला है। इस बहाने अब उनकी कुर्सियां नहीं हिलेंगी। ताजा आदेश में उन्हें वर्तमान स्थल पर बनाए रखा गया है। इसके अलावा अपर सहायक अभियंता अमित चौहान निर्माण खंड चिन्यालीसैंड में ही रहेंगे। कुसुमलता तिवाड़ी का तबादला गोपेश्वर से पीएमजीएसवाई पोखरी किया गया है। निर्माण खंड कपकोट में तैनात अपर सहायक अभियंता गोविंद सिंह महरा को भी वहीं बनाए रखा गया है। इसी तरह जेई सुमन बिष्ट कीर्तिनगर में ही अस्थाई खंड से पीएमजीएसवाई खंड में भेजी गई हैं। अपर सहायक अभियंता मान सिंह को ऊखीमठ में, सुशील कुमार को एडीबी पौड़ी में, छब्बीलदास सैनी को ऋषिकेश में, मनोज महतोलिया को हल्द्वानी में व प्रकाश चंद पंत को अल्मोड़ा में बनाए रखा गया है। अपर सहायक अभियंता रमेश सिंह का तबादला अस्थाई खंड ऋषिकेश से थत्यूड़ किया गया है। 


कनिष्ठ अभियंता दीपक सिंह एनएच लोहाघाट से पीएमजीएसवाई पिथौरागढ़ भेजे गए हैं, जबकि संतोष कुमार निर्माण खंड कपकोट में बने रहेंगे।  कनिष्ठ अभियंता विवेक सिंह धर्मशक्तू को पीएमजीएसवाई मुन्स्यारी में, अतुल राणा को एनएच रुड़की में और अशोक सिंह को प्रांतीय खंड अल्मोड़ा में, उमाशंकर कुकरेती को प्रांतीय खंड लैंसडौन में, संजय सिंह को पौड़ी, सोनू दीप को चंबा, भगत सिंह को बागेश्वर और रुकम सिंह चौहान को बैजरों में ही बनाए रखने के आदेश हुए हैं। इसके अलावा जेई आशीष सिंह को गोपेश्वर से देहरादून, रोहित कुमार को नई टिहरी से काशीपुर व  प्रदीप जोशी को हल्द्वानी से प्रांतीय खंड अल्मोड़ा और राजेंद्र प्रसाद सती को अस्कोट से एडीबी नैनीताल जाने के आदेश हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed