एटीएम कार्ड इस्तेमाल करते हैं तो ध्यान दें, अब नहीं मिलेंगे 2000 रुपये के नोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के बाद शुरू हुए दो हजार के नोट अब एटीएम से हटेंगे। सौ, दो सौ और पांच सौ रुपये के नोट एटीएम से निकलेंगे। दो हजार के नोट की कैसेट एटीएम से हटाई जाएगी। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।
नोटबंदी के बाद बैंकों ने अपने एटीएम की कैसेटों को बदला था। दो हजार रुपये के नोट के अनुरूप कैसेट लगाए गए थे। बैंकों में लंबे समय से दो हजार रुपये के नोट नहीं निकल रहे हैं। सूत्रों की मानें दो हजार रुपये के नोट की छपाई लगभग दो वर्ष पहले ही बंद हो गई थी।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के कुमाऊं में 350 एटीएम हैं। एसबीआई ने एटीएम की कैसेट बदलने की योजना बना ली है। एटीएम से अब सौ रुपये का पुराना नोट भी नहीं निकलेगा।
उसके स्थान पर सौ का नया नोट निकलेगा। साथ ही दो सौ और पांच सौ रुपये के नोट निकलेंगे। दो सौ और पांच सौ रुपये के कैसेट बढ़ाए जा सकते हैं। भारतीय स्टेट बैंक से यह प्रक्रिया शुरू हुई है और धीरे-धीरे दूसरे बैंक भी दो हजार के नोट वाली कैसेट एटीएम से हटाएंगे।
दो हजार के नोट की छपाई दो वर्ष पहले ही बंद हो गई थी। दो हजार के नोट कम ही आ रहे हैं। एटीएम से दो हजार का कैसेट हटाया जाएगा। एसबीआई ने योजना बना ली है और जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
-राजीव रंजन प्रसाद, उप महाप्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया