फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   public transport fare hike, Authority will decide the fare of private buses, auto, taxi roadways

पब्लिक ट्रांसपोर्ट: प्राधिकरण ही तय करेगा निजी बसों, विक्रम, ऑटो, सहित रोडवेज का किराया, समिति ने दोबारा भेजी रिपोर्ट

Sun, 01 May 2022 12:19 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 01 May 2022 12:19 PM IST
सार

दोबारा आरटीओ दून की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी, जिसने दोबारा किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है। इसमें रोडवेज बसों, निजी बसों सहित सभी यात्री वाहनों के किराए में करीब 40 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है।

विज्ञापन
public transport fare hike, Authority will decide the fare of private buses, auto, taxi roadways
uttarakhand roadways

विस्तार

रोडवेज, निजी बसों, विक्रम, ऑटो, टैक्सी, मैक्सी और सिटी बसों के साथ ही ट्रकों को किराया कितना होगा, यह राज्य परिवहन प्राधिकरण ही तय करेगा। फिलहाल पूर्व की बैठक में गठित हुई समिति ने दोबारा अपनी रिपोर्ट परिवहन मुख्यालय को भेज दी है।

विज्ञापन


आरटीओ देहरादून की अध्यक्षता में किराया बढ़ोतरी को एक समिति गठित की गई थी। इस समिति ने अपनी रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी थी, जिसके आधार पर विधानसभा चुनाव से पहले राज्य परिवहन प्राधिकरण की बैठक हुई थी। रिपोर्ट में कई खामियां मानते हुए किराए पर फैसला नहीं हुआ था। दोबारा आरटीओ दून की अध्यक्षता में समिति गठित की गई थी, जिसने दोबारा किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा है।
विज्ञापन


इसमें रोडवेज बसों, निजी बसों सहित सभी यात्री वाहनों के किराए में करीब 40 फीसदी बढ़ोतरी की सिफारिश की गई है। आरटीओ देहरादून प्रशासन दिनेश चंद्र पठोई का कहना है कि डीजल के दामों के साथ ही वाहनों के पार्ट्स, टायर, मेंटिनेंस की महंगाई को मद्देनजर रखते हुए किराया बढ़ोतरी का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...युवा संभालेंगे चौराहों पर ट्रैफिक : कोई बनाएगा शॉर्ट फिल्म तो कोई लिखेगा ब्लॉग, पढ़िए इस अनोखे तरीके के पीछे क्या है वजह?

माना जा रहा है कि कुल मिलाकर करीब 40 प्रतिशत बढ़ोतरी का यह प्रस्ताव है। अब इस प्रस्ताव पर निर्णय एसटीए की बैठक में ही होगा। प्राधिकरण ही तय करेगा कि असल में किराया बढ़ोतरी कितनी होगी। चूंकि चारधाम यात्रा शुरू होने में काफी कम समय बचा है। इसलिए 48 घंटे के शॉर्ट नोटिस पर एसटीए की बैठक बुलाने की तैयारी चल रही है। माना जा रहा है कि सप्ताहभर में किराए पर फैसला हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed