{"_id":"594f52b64f1c1b813a8b485f","slug":"public-review-on-uttarakhand-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे, ये है जनता जर्नादन की राय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड भाजपा सरकार के 100 दिन पूरे, ये है जनता जर्नादन की राय
विपिन बनियाल / अमर उजाला, डोईवाला
Updated Sun, 25 Jun 2017 11:35 AM IST
विज्ञापन
त्रिवेंद्र सिंह
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सरकार के 100 पूरे होने पर सरकार अपनी उपलब्धियों से जहां खुश है, वही जनता में भी खुशी की लहर है।
विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला के उच्चीकरण की बात सरकार कर रही है जबकि सेवाऐं देने के लिए हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट को अधिकृत किया जा रहा है। सरकार उम्मीद जता रही है कि इस निर्णय से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
डोईवाला विधानसभा में विकास हुआ है। सड़क, बिजली, स्वास्थ्य आदि ज्वलंत मुद्दों पर काम हुआ है। डोईवाला की समस्याओं को मुख्यमंत्री जानते है। अभी तक घोषणा पत्र के अनुसार काम हुआ है जो संतोषजनक है।
विज्ञापन
- इंद्रजीत सिंह, खैरी, मारखमग्रांट
प्रदेश के मुख्यमंत्री और डोईवाला विधायक त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने विधानसभा की समस्याओं को प्राथमिकता में रखा है। जाखन नदी शीला चौकी और सूर्यधार में बांध से सिंचाई और पेयजल समस्याओं के निदान का प्रयास हुआ है। स्थानीय जनता को आने वाले दिनों में ओर बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- सीमा रावत निवासी रानीपोखरी
त्रिवेंद्र रावत सरकार ने 100 दिनों में ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनमें एनएच घोटले की जांच सीबीआई से कराना मुख्य है। विधायक के तौर पर डोईवाला में बराबर आगमन से उनकी सक्रियता का पता चलता है। 100 दिन संतुष्टजनक माने जा सकते हैं।
- अश्वनी गुप्ता, प्रेम नगर बाजार
सरकार के सौ दिन के फैसले सराहनीय हैं। डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का संस्थान शुरू करने की पहल मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की है। जनता को क्षेत्र में विकास की बड़ी उम्मीदें हैं। जनभावनाओं के अनुरूप सरकार का काम दिखा है।
- राजन गोयल, कांहरवाला