फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public representatives expressed their gratitude to the District Magistrate team

Dehradun News: जनप्रतिनिधियों ने टीम जिलाधिकारी का जताया आभार

Tue, 11 Mar 2025 08:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 08:19 PM IST
विज्ञापन
Public representatives expressed their gratitude to the District Magistrate team
कालसी। ब्लॉक के पदाधिकारियों की टीम ने जिलाधिकारी से उनके देहरादून स्थित कार्यालय में मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किए जाने पर उनका आभार जताया। ब्लॉक प्रशासक मठौर सिंह चौहान के नेतृत्व में ब्लॉक जनप्रतिनिधियों की टीम ने जिलाधिकारी सविन बंसल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी मांग पर जिलाधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहिया में सिटी स्कैन मशीन व रेडियोलॉजिस्ट उपलब्ध कराए। इसके साथ ही उन्होंने नागथात क्षेत्र के लिए एंबूलेंस सेवा व देहरादून से वाया लांघा रोड कालसी तक इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू कराया है। उन्होंने जिलाधिकारी को पांच धामों के स्मृति चिह्न व अभिनंदन पत्र भेंट कर सम्मानित भी किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष जवाहर सिंह चकित, ज्येष्ठ प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ प्रमुख रितेश असवाल, अनिल तोमर, कांति चौहान आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed