फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public participation necessary for the protection of forests

वनों की सुरक्षा के लिए जन सहभागिता जरूरी

Sat, 08 Feb 2020 01:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Public participation necessary for the protection of forests
- फोटो : फाइल फोटो
सेलाकुई। वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की चौहड़पुर रेंज कार्यालय में जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जनप्रतिनिधियों ने शिरकत की। बतौर मुख्य अतिथि डीएफओ एसपी शर्मा शामिल हुए। उन्होंने वनों की सुरक्षा के लिए जन सहभागिता को जरूरी बताया। जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

रेंज अधिकारी ए. सिद्धकी ने कहा कि ग्रीष्म काल के दौरान वन अग्नि से वनों को भारी नुकसान पहुंचता है। जिसका सीधा असर पर्यावरण पर पड़ता है। कहा कि वन राष्ट्रीय धरोहर है। इनकी सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। जागरूकता से काफी हद तक वन अग्नि की घटनाओं को रोका जा सकता है। कहा कि जंगल में आग लगाना कानूनी अपराध है। जिसमें कड़ी सजा का प्रावधान है। संचालन वन दरोगा दिनेश कुकरेती ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वन दरोगा सत्येंद्र सिंह रावत, उमराव सिंह, प्रधान ग्राम पंचायत छरबा आमिर खान, तौकीर, अनीता देवी, नीरज, क्षेत्र पंचायत सदस्य नूर हसन, अभिषेक ममगाईं, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed