{"_id":"6853224b1eab8770a2088458","slug":"public-outrage-erupted-over-misbehavior-with-a-soldier-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1013-718996-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सैन्यकर्मी से बदसलूकी पर भड़का जनाक्रोश, तीन घंटे थाने का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सैन्यकर्मी से बदसलूकी पर भड़का जनाक्रोश, तीन घंटे थाने का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
छुट्टी पर आए सैन्यकर्मी से बदसलूकी के मामले में सीमांत क्षेत्र त्यूणी में जनाक्रोश भड़क गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ तीन घंटे तक थाने का घेराव किया। 10 दिन के भीतर त्यूणी थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
बुधवार को चकराता विधायक प्रीतम सिंह के आह्वान पर त्यूणी के गेट बाजार के पास सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष एकत्र हुए। यहां से पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए त्यूणी थाने में पहुंचे। यहां तीन घंटे तक थाने का घेराव किया। विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि 12 जून की मध्य रात्रि को छुट्टी पर आए सैन्यकर्मी दीपक थापा को थाने ले जाकर उनसे मारपीट की गई। क्या पुलिस को अधिकार है कि वह किसी को भी थाने ले लाकर उसके साथ मारपीट करे। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों को जनता की रक्षा के लिए वर्दी मिली है। लेकिन, वह जनता का ही उत्पीड़न कर रहे हैं। पुलिस और सरकार को कार्रवाई का मौका दिया गया था, पर एसएसपी सोच रहे हैं कि दो सिपाहियों को निलंबित कर इतिश्री हो गई है। कहा कि अगर, भोले भाले लोगों पर अत्याचार होता है तो उसके परिणाम बेहद गंभीर होंगे। प्रीतम सिंह ने सख्त लहजे ने कहा कि यह सांकेतिक घेराव है। अगर 10 दिन के अंदर थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो देहरादून तक लड़ाई लड़ी जाएगी। थाने और एसएसपी कार्यालय से लेकर विधानसभा तक का घेराव किया जाएगा। कहा कि अगर पुलिस और सरकार ने कार्रवाई नहीं की तो वह स्वयं पार्टी बन उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर करेंगे। विधायक ने कहा कि पूर्व में भी त्यूणी थाना प्रभारी ने इस तरह का दुर्व्यवहार किया था। लेकिन, इस बार उनको बिल्कुल भी नहीं बक्शा जाएगा। उधर, सीओ विकासनगर बीएल शाह त्यूणी थाने पहुंचे। उन्होंने विधायक और अन्य प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। सीओ ने बताया कि एसपी देहात मामले की जांच कर रही हैं। इस दौरान जयदत्त बिज्लवाण, चतर सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, मोहनलाल बिज्लवाण, संतराम चौहान, ग्राम प्रशासक चातरा हरीश राजगुरु, बलबीर चौहान, महेश चौहान, बचन सिंह राणा, नरेंद्र सिंह राणा, राजीव राणा, राजपाल राणा आदि उपस्थित रहे।
विधायक ने पुलिस पर लगाया अवैध वसूली का आरोप
विधायक प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि त्यूणी थाने के पुलिसकर्मियों की ओर से चेकिंग के दौरान स्थानीय लोगों से अवैध वसूली की जाती है। कहा कि यह सिलसिला काफी समय से जारी है। विरोध करने पर लोगों को धमकाया जाता है। प्रीतम सिंह ने थाना प्रभारी पर सैन्यकर्मी को घर जाकर धमकाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
दो किलोमीटर लंबी रैली, चार घंटे तक हाईवे रहा जाम
गेट बाजार से 10:30 बजे शुरू हुई रैली 11:30 बजे त्यूणी थाने पहुंची। यहां दोपहर 2:30 बजे तक लोग धरने पर बैठे रहे। रैली करीब दो किलोमीटर लंबी थी। इस कारण चकराता-त्यूणी हाईवे पर चार घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों के थाने से जाने के बाद हाईवे पर वाहनों का आवागमन सुचारू हुआ।