फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public fraud fund company sued for another fraud

जनबंधन निधि कंपनी पर धोखाधड़ी का एक और मुकदमा

Tue, 13 Aug 2019 01:24 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Public fraud fund company sued for another fraud
देहरादून। निवेशकों की रकम हड़पने के आरोप में जनबंधन निधि कंपनी के संचालकाें के खिलाफ प्रेमनगर थाने में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पहला मुकदमा डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

सुधोवाला निवासी राहुल नेगी ने प्रेमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिल्ली की जनबंधन निधि कंपनी ने देहरादून में 10 अलग-अलग ऑफिस खोलकर लोगों को पूंजी निवेश के कई लुभावने प्रस्ताव दिए थे। इस झांसे में आकर कंपनी में लाखों की धनराशि लगाई थी। इसके बाद कंपनी संचालक अचानक ऑफिस बंद करके फरार हो गए। मुकदमे में मेहर सिंह राणा, संजीव यादव, विमल यादव और सीमा यादव को आरोपी बनाया गया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि कंपनी के खिलाफ डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में एक मुकदमा पंजीकृत है। विवेचना में आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed