{"_id":"5c04b734bdec224154007e38","slug":"public-demanding-sedition-case-file-on-navjot-singh-sidhu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नवजोत सिंह सिद्धू पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग, उग्र हुआ आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवजोत सिंह सिद्धू पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग, उग्र हुआ आंदोलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:25 AM IST
विज्ञापन
Navjot Singh Sidhu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदू युवा वाहिनी की महानगर इकाई ने लैंसडौन चौक पर नवजोत सिंह सिद्धू का पुतला फूंका। कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए उन्हें कैबिनेट मंत्री पद से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी महानगर इकाई के कार्यकर्ता लैंसडौन चौक पर एकत्र हुए। महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सिद्धू के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनका पुतला दहन किया।
विज्ञापन
'सिद्धू पाकिस्तान में खालिस्तान आतंकवादी से मलकर आए'
इस दौरान महानगर अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि कुछ समय पहले पंजाब में खालिस्तानी आतंकवादियों द्वारा किए गए बम धमाके में कई लोग मारे गए।
इसके बाद भी सिद्धू पाकिस्तान में खालिस्तान आतंकवादी से मलकर आए हैं। विरोध जताने वालों में शशि कपूर, जगदीश भट्ट, गणेश उनियाल, विक्की चौधरी, मुकुल तोमर, जगदीप खत्री, मुन्ना बजरंगी, सुखपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसके बाद भी सिद्धू पाकिस्तान में खालिस्तान आतंकवादी से मलकर आए हैं। विरोध जताने वालों में शशि कपूर, जगदीश भट्ट, गणेश उनियाल, विक्की चौधरी, मुकुल तोमर, जगदीप खत्री, मुन्ना बजरंगी, सुखपाल आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।