फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public cooperation is also necessary on forced conversion and demographic change: CM Dhami

Uttarakhand: जबरन धर्मांतरण व डेमोग्राफिक चेंज पर जन सहयोग भी जरूरी, सामूहिक संवाद में बोले सीएम धामी

Mon, 07 Jul 2025 10:37 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 07 Jul 2025 10:37 AM IST
सार

विकसित उत्तराखण्ड@2047 सामूहिक संवाद में सीएम धामी पूर्व सैनिकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जबरन धर्मांतरण व डेमोग्राफिक चेंज पर जन सहयोग भी जरूरी है।

विज्ञापन
Public cooperation is also necessary on forced conversion and demographic change: CM Dhami
सामूहिक संवाद में पूर्व सैनिकों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, जबरन धर्मांतरण और डेमोग्राफिक चेंज पर जन सहयोग एवं कानूनी रूप से शिकायत के लिए जन जागरूकता जरूरी है। उन्होंने यह बात गढ़ी कैंट में आयोजित विकसित उत्तराखंड @ 2047 सामूहिक संवाद पूर्व सैनिकों के साथ कार्यक्रम में कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार ने सख्त दंगा विरोधी कानून लागू किया है। साथ ही भूमि अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई व यूसीसी जैसा साहसिक कदम उठाया, लेकिन सरकार के इन साहसिक प्रयासों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए व्यापक जनसहयोग की अपेक्षा है। मुख्यमंत्री ने राज्य के समग्र विकास के लिए उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों से बातचीत की एवं उनके सुझाव लिए ।

विज्ञापन

पर्यावरण प्रहरी भी बने पूर्व सैनिक

मुख्यमंत्री ने कहा कि वन विभाग को हर डिवीजन मे 1000 पेड़ लगाने के निर्देश दिए गए हैं। कुछ समय पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में एक पेड़ अपनी मां के नाम अभियान की शुरुआत की है। आज के इस अवसर पर इस अभियान में भागेदारी का आह्वान करता हूं। आप सभी राष्ट्र-प्रहरी होने के साथ-साथ हमारे पर्यावरण के रक्षक भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में दो माह में आने वाले पर्यटकों की संख्या 38 लाख से अधिक हो गई हैं। प्रधानमंत्री के प्रयासों व सहयोग से राज्य मे शीतकालीन यात्रा एवं आदि कैलाश यात्रा को नई गति मिली है। वहीं, राज्य में बेरोजगारी दर 4.2 से कम हो गईं हैं। जो राष्ट्रीय औसत से कम है। मानसरोवर यात्रा का समय 7 दिन कम हो चुका है ।

सैनिक हित हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पूर्व सैनिकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि सैनिकों ने वीरता, शौर्य और समर्पण के साथ देश की रक्षा करते हुए अपने जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड बिताया है। सैनिकों ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और कच्छ से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक हर मोर्चे पर तिरंगे के गौरव और मान को बढ़ाने का काम किया है।



ये भी पढ़ें...महिला पर दो खूंखार रॉटविलर ने किया हमला: घर की दीवार फांदकर कुत्तों ने नोचा, 200 टांके आए, दो हड्डियां टूटीं

उन्होंने सैनिक परिवार से होने के कारण पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवार की समस्याओं और चुनौतियों को नजदीक से देखा। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, लेज (सेनि) एके सिंह, मेजर (सेनि) केएस राणा, कर्नल बीरेंद्र सिंह राणा, ब्रिगेडियर नितेश बिष्ट व बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed