फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Public Broke Police Car Glass during Ruckus in jaspur, Lawsuit Filed on congress leader

उत्तराखंड: हंगामे को शांत कराने गई पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ा, कांग्रेसी नेता समेत चार पर मुकदमा

Wed, 22 Apr 2020 09:53 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसपुर Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 22 Apr 2020 09:53 PM IST
विज्ञापन
Public Broke Police Car Glass during Ruckus in jaspur, Lawsuit Filed on congress leader
उत्तराखंड पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के जसपुर में पुलिस कर्मी के साथ हाथापाई कर पुलिस की गाड़ी का शीशा तोड़ने के मामले में पुलिस ने कांग्रेसी नेता, उसकी पत्नी और बेटे सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन


एसआई मनोज जोशी ने बताया कि मंगलवार रात आजाद पार्क के पास लोगों के इकट्ठे होने और लॉकडाउन का उल्लंघन  करने की सूचना पुलिस को मिली थी। वह पुलिस बल के साथ सरकारी गाड़ी से मौके पर पहुंचे।  कुछ समय बाद एसएसआई ललित जोशी, गोविंद सिंह अधिकारी भी वहां पहुंच गए। पुलिस को देखकर भीड़ तितर-बितर हो गई। पुलिस आजाद पार्क के पास सरकारी गाड़ी खड़ी कर गश्त करने लगी।
विज्ञापन


गली में आजाद पार्क निवासी और कांग्रेसी नेता दयाराम शर्मा, उसका बेटा नीरज, पत्नी बीना शर्मा और रिश्तेदार बंटी शर्मा निवासी स्योहारा बिजनौर इकट्ठा हो गए और लोगों को पुलिस के खिलाफ भड़काकर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के लिए कहा लेकिन नहीं माने और सिपाही गणेश राम से हाथापाई कर उसे खींचकर गली में ले जाने लगे। उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। डंडे से सरकारी वाहन का शीशा भी तोड़ दिया। हालत बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां भांजकर कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। बंटी शर्मा और नीरज शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसआई जोशी ने बताया कि इन सभी पर धारा 270, 332, 353, 504 आदि में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खटीमा के ब्लॉक प्रमुख और एक अन्य राइस मिलर पर मुकदमा

खटीमा ब्लॉक प्रमुख और शांति राइस मिल के स्वामी रंजीत सिंह नामधारी उर्फ लाडी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। उन पर सीमावर्ती जिला पीलीभीत से रोजाना मजदूर बुलाकर कार्य कराने का आरोप है। वहीं, ग्राम मटिहा स्थित शिव शक्ति राइस मिल के स्वामी रणवीर सिंह राणा भी अपनी मिल में बाहर के मजदूरों से काम कराते पकड़े गए। उनके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बुधवार को नगर के शांति राइस मिल में छापा मारा। मिल स्वामी खटीमा ब्लॉक प्रमुख रंजीत सिंह नामधारी उर्फ लाडी सीमावर्ती जिला पीलीभीत से रोजाना मजदूर बुलाकर कार्य करा रहे थे। इसी तरह ग्राम मटिहा स्थित शिव शक्ति राइस मिल के स्वामी रणवीर सिंह राणा भी अपनी मिल में बाहर के मजदूरों से कार्य करा रहे थे। पुलिस ने मौके पर मिले आठ मजदूरों का पुलिस एक्ट में चालान कर 8000 रुपये वसूल किए। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि दोनों राइस मिलरों पर धारा 188, 269 तथा 2005 आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 ख के तहत केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed