फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   pt. Ak dubey will come in amar ujala jyotish mahakumbh

महाकुंभ में आएंगे ज्योतिष के ‘भीष्म पितामह’, बताएंगे कैसा होगा आपका भविष्य

Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 10 May 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
pt. Ak dubey will come in amar ujala jyotish mahakumbh
pt. Ak dubey - फोटो : amarujala

अमर उजाला ज्योतिष महाकुंभ में वैदिक ज्योतिष में बड़ा नाम माने जाने वाले पंडित केए दुबे पद्मेश भी आएंगे। उन्हें ज्योतिष का भीष्म  पितामह कहा जाए तो गलत नहीं होगा। उन्होंने ज्योतिष पर कई किताबें लिखी हैं और उनके पढ़ाए हुए कितने छात्र आज देश-दुनिया में लोगों की समस्याओं का निवारण करने के लिए पहचाने जाते हैं।

विज्ञापन


उनकी कई भविष्यवाणियां इतिहास के पन्नों में दर्ज है। पिछले 40 से अधिक वर्षों से वह बेटियों की निशुल्क कुंडली बनाते आ रहे हैं। भारतीय ज्योतिष के लिए बेहतरीन गतिविधियों और समर्पण के लिए पंडित जी को कई संगठनों ने सम्मानित भी किया है। 
विज्ञापन


पंडित जी का मानना है कि यदि लोग उनके सुझावों और उपाय पर अमल करके खुश व संतोषजनक महसूस करते हैं और लाभ पाते हैं, तो यह उनके साथ ही मेरे लिए भी संतुष्टि वाली बात है। 14 मई को ग्राफिक एरा में होने वाले कार्यक्रम में वह लोगों से मिलेंगे और उनकी समस्याओं का निवारण भी करेंगे। पंडित जी के साथ ही इस कार्यक्रम में कई सेलीब्रिटी ज्योतिषी भी आ रहे हैं, जिन्हें आज तक आप सिर्फ टेलीविजन पर ही देखते आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिवसीय कार्यक्रम के पहले दिन 14 मई को ग्राफिक एरा सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। उद्घाटन सत्र के बाद इच्छुक लोग सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर्स से अपने भविष्य को लेकर निशुल्क परामर्श ले सकते हैं। दूसरे दिन 15 मई को प्रथम सत्र में जीएमएस रोड स्थित होटल सेफ्रॉनलीफ में ज्योतिषियों के बीच आपसी संवाद होगा।

इसके बाद चुनिंदा ज्योतिषियों के सम्मान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। इस बार भी ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पंडित के ए दुबे पद्मेश को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। अन्य सुपात्र ज्योतिषियों को ज्योतिष विभूषण, ज्योतिष भूषण और ज्योतिष श्री सम्मान प्रदान किया जाएगा। अवार्ड के लिए ज्योतिषियों का चयन आयोजक मंडल करेगा। 

ज्योतिष महाकुंभ के सितारे

pt. Ak dubey will come in amar ujala jyotish mahakumbh
परिवार की परंपरा को बढ़ा रहे आगे 
टिहरी गढ़वाल से संबंध रखने वाले पंडित रमेश चंद्र गैरोला का परिवार पीढ़ियों से ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। पंडित रामलखन गैरोला वर्तमान में लक्ष्मण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हैं साथ ही ज्योतिष के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। इन्होंने कई भविष्यवाणियां की हैं जो आगे जाकर सच साबित हुई है। पंडित जी गरीबों, असहाय जनों और कन्याओं की जन्मपत्री निशुल्क बनाते हैं। इनकी जन्मपत्री पर खास पकड़ है।  

प्रश्न कुंडली के महारथी है पीपीएस राणा 
गुरुकृपा ज्योतिष संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष पीपीएस राणा पिछले 15 वर्षों से वैदिक ज्योतिष के क्षेत्र में सक्रिय है। प्रश्न कुंडली में इन्हें विशेष महारथ हासिल है। ज्योतिष के क्षेत्र में इनके किए हुए कार्यों की वजह से अलग-अलग संस्थाओं ने इन्हें ज्योतिष शिरोमणि, ज्योतिष विद्या विशारद से लेकर ज्योतिष रत्न से सम्मानित कर चुकी हैं। 

संतोष खंडूरी 
पिछले 18 वर्षों से ज्योतिष के माध्यम से लोगों की हर प्रकार की समस्याओं का समाधान करते आ रहे हैं। इसके अलावा ज्योतिष के माध्यम से स्वास्थ्य संबंधी परेशानी और उनके निवारण के बारे में भी बताकर लोगों की परेशानियों को दूर करते आ रहे हैं। जन्म कुंडली, जन्मांक के विशेषज्ञ हैं। 
 
विदेशों में भी जाना पहचाना चेहरा हैं सुनील पैन्युली
जन्मपत्री और हाथ की लकीरें देखकर लोगों की समस्याओं को दूर करने का काम पंडित सुनील पैन्युली पिछले 20 वर्षों से करते आ रहे हैं। टीवी चैनलों पर भी इनके प्रोग्राम आते हैं। उत्तराखंड के साथ अन्य राज्यों में चुनाव की तारीख के साथ परिणाम की जो घोषणा इन्होंने की थी वो पूरी तरह सच साबित हुई। उत्तराखंड में तो मुख्यमंत्री के शपथ लेने की तारीख भी इन्होंने चुनाव का परिणाम आने के साथ ही बता दी थी। 

गुरु देवेंद्र जातक की पूर्वजन्म से लेकर भविष्य की बांचते हैं कुंडली 
महाकाल की नगरी उज्जैन से ताल्लुक रखने वाले गुरु देवेंद्र जातक के पूर्वजन्म से लेकर भविष्य के बारे में मिनटों में बात देते हैं। शिव के उपासक गुरु देवेंद्र ने होरा शास्त्र पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं। ज्योतिष के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इन्हें ज्योतिष सम्राट, ज्योतिष चंद्रामणि की उपाधि भी मिल चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed