फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Models of Uttarakhand become center of attraction after Global Investors Summit

Uttarakhand: इन्वेस्टर्स समिट के बाद आकर्षण का केंद्र बने उत्तराखंड के ‘मॉडल’,  सेल्फी लेने पहुंच रहे दूनवासी

Mon, 11 Dec 2023 01:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 11 Dec 2023 01:19 PM IST
सार

शहरवासियों के पास आज सोमवार को एफआरआई में घूमकर पूरे राज्य की छटा एक ही जगह देखने का अंतिम अवसर है। एफआरआई में उत्तराखंड के मॉडलों के अलावा इस समय समिट के बैनर, कटआउट भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Models of Uttarakhand become center of attraction after Global Investors Summit
इन्वेस्टर्स समिट - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी दून में आयोजित हुए ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद आयोजन स्थल एफआरआई दूनवासियों के लिए वैसा ही छोड़ा गया है। यहां समिट के दौरान राज्य के प्रमुख स्थानों के मॉडल लगाए गए थे। जिन्हें, शहर के आमजन देखने पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

एफआरआई में उत्तराखंड के मॉडलों के अलावा इस समय समिट के बैनर, कटआउट भी लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। शहरवासियों के पास सोमवार को एफआरआई में घूमकर पूरे राज्य की छटा एक ही जगह देखने का अंतिम अवसर है।

विज्ञापन


बता दें कि समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री अमित शाह ने भी उत्तराखंड के इन मॉडलों को देख सराहना की थी। यहां के अधिकारियों ने दोनों को इन मॉडलों की जानकारी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बोले 

इन्वेस्टर्स समिट खत्म होने के बाद बड़े-बच्चे भविष्य के उत्तराखंड को देखने आए हैं। इसके माध्यम से बच्चों को काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। बच्चों में मॉडल को देखकर उत्तेजना और उत्साह नजर आया। - डीडी पंवार

मुझे यहां टिहरी डैम का मॉडल, राज्य के कुछ बड़े हाईवे, भविष्य में बनने वाले रोपवे से संबंधित मॉडल देखकर बहुत अच्छा लगा। राज्य में बहुत कुछ ऐसा है जिसे पढ़कर नहीं बल्कि आज देखकर समझ लिया। - संध्या कुमारी

इसमें कई मॉडल ऐसे हैं जिनमें आपदा प्रभावित क्षेत्रों को बचाने के बारे में बताया गया है। भूगर्भीय जल से राज्य का भविष्य कैसे संवरेगा इस पर भी प्रदर्शनी देखी। ऐसे आयोजन होते रहने चाहिए जिससे जागरूकता बढ़ती है। - आभा साहनी

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: ये कैसी तैयारी...न कैंप शुरू न खिलाड़ियों की सूची, 38वें राष्ट्रीय खेलों की करनी है मेजबानी

एफआरआई में आकर मैंने राज्य की पहाड़ी संस्कृति को काफी नजदीक से देखा। पहाड़ों में जीवन कितना सुकून वाला होता है इसका मॉडल देखकर ही समझ में आ गया। मैं भी अब पहाड़ी इलाकों के गांव घूमने जाऊंगा। - दिलशाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed