फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protests against Devasthanam Board continue on 16th day, Tirtha Purohit shaved head in Kedarnath

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में 17वें दिन भी धरना जारी, केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित ने मुंडवाया सिर

Fri, 14 Aug 2020 10:48 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 14 Aug 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
Protests against Devasthanam Board continue on 16th day, Tirtha Purohit shaved head in Kedarnath
केदारनाथ मंदिर - फोटो : Social media

देवस्थानम बोर्ड और मास्टर प्लान के विरोध में केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित नवीन बगवाड़ी ने अपना सिर मुंडवाया। प्रदर्शनकारियों ने मंदिर परिसर में धरना देते हुए सरकार और बोर्ड के विरोध में जमकर नारेबाजी भी की।

विज्ञापन


साथ ही जल्द मांगपूर्ति न होने पर भूख हड़ताल व समाधि लेने की चेतावनी भी दी। दूसरी ओर देवस्थानम बोर्ड के विरोध केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी का अर्धनग्न होकर दो माह से आंदोलन जारी हैं। 
विज्ञापन


तीर्थ पुरोहित बगवाड़ी ने मंदिर के समीप सिर मुंडवाया। उन्होंने कहा कि बोर्ड के गठन से पहले तीर्थ पुरोहित विरोध करते आ रहे हैं। बावजूद, बातचीत व विश्वास में लिए बगैर प्रदेश सरकार द्वारा बोर्ड थोपा गया है। केदारनाथ यात्रा को शुरू हुए साढ़े चार माह हो चुके हैं, लेकिन बोर्ड और सरकार द्वारा यात्री सुविधाएं नहीं जुटाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते 17 दिन से तीर्थ पुरोहित क्रमिक धरना दे रहे हैं, लेकिन आज तक किसी ने भी सुध नहीं ली है। इस मौके पर तीर्थ पुरोहितों ने मंदिर परिसर में धरना देते हुए मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय भी लिया। साथ ही आने वाले दिनों में भूख हड़ताल व समाधि लेने की चेतावनी भी दी।


प्रदर्शन करने वालों में केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला, उमेद पोस्ती, रमाकांत शर्मा, शशि अवस्थी, तेज प्रकाश तिवारी, रमेश चंद्र पोस्ती आदि मौजूद थे। वहीं केदारनाथ में तीर्थ पुरोहित आचार्य संतोष त्रिवेदी अर्धनग्न होकर दो माह से आंदोलनरत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed