{"_id":"663ab00c044b28a826032414","slug":"protest-to-close-liquor-shop-dehradun-news-c-5-1-drn1055-408473-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: शराब की दुकान बंद करने के लिए धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: शराब की दुकान बंद करने के लिए धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टा गांव में शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर खोले जाने के विरोध में मंगलवार को स्थानीय महिलाओं ने स्टोर के बाहर करीब दो घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए डिपार्टमेंटल स्टोर को बंद करने की मांग की।
मसूरी शहर के भट्टा गांव में आबकारी विभाग ने डिपार्टमेंटल स्टोर खोला है। जिसका महिलाएं लगातार विरोध कर रही हैं। मंगलवार को महिलाओं ने स्टोर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि गांव में किसी भी कीमत पर शरा का स्टोर नहीं खुलने देंगी। सामाजिक कार्यकर्ता मीना कोटाल ने बताया कि डिपार्टमेंटल स्टोर खुलने से लोगों में आक्रोश है। गांव से स्टोर नहीं हटाया गया तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। कहा कि महिलाएं हर दिन विरोध-प्रदर्शन कर रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से सुनवाई नहीं हो रही है। इस अवसर पर रोशनी रावत, कांति थापली, सुनीता जदवान, सुनीता थापली, निशा थापली, रमा जदवान, शीला थापली, विमला कोटाल आदि महिलाएं मौजूद रहीं।
-- -- -- -- -- --
भट्टा गांव में नियमानुसार शराब का डिपार्टमेंटल स्टोर खोला गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए स्टोर खोला गया है। स्टोर में लोकल ब्रांड की शराब नहीं मिलेगी। स्टोर खुलने से किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए। - राजीव सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी