{"_id":"630a7023c3ea4540c80b3c43","slug":"protest-started-against-opening-of-garbage-disposal-center-in-chandrabani-city-news-drn421076240","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंद्रबनी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्र खोले जाने का विरोध शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंद्रबनी क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण केंद्र खोले जाने का विरोध शुरु
विज्ञापन
शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट को चंद्रबनी या अन्य क्षेत्र में शिफ्ट करने की चर्चाओं के बीच चंद्रबनी क्षेत्र के लोग विरोध में उतर गए हैं। शनिवार को पार्षद सुखबीर बुटोला के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों ने नगर आयुक्त से मिलकर चंद्रबनी क्षेत्र में प्लांट खोलने की योजना का विरोध किया है।
नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद बुटोला ने कहा कि चंद्रबनी क्षेत्र एक आबादी बहुल क्षेत्र है। यहां पर लगभग 30,000 की आबादी रहती है। यह क्षेत्र तीन तरफ से आबादी से घिरा हुआ है। बताया कि कई माध्यमों से पता चला कि शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट को चंद्रबनी क्षेत्र के साथ ही अन्य क्षेत्रों में शिफ्ट किया जा सकता है। कहा कि क्षेत्र में किसी भी कीमत में कूड़ा निस्तारण केंद्र नहीं खोलने दिया जाएगा।
कहा कि पूर्व में सेलाकुई में जो कूड़ा निस्तारण केंद्र व ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया गया है, वहां पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। लोग बीमारियों से जूझ रहे हैं। कहा कि आने वाले समय में यहां पर भी समस्या पैदा होगी, इसलिए कूड़ा निस्तारण केंद्र को आबादी क्षेत्र से दूर खोला जाए। ज्ञापन देने वालों में मदन सिंह, विशाल कुमार, नवीन, अनिल, भोपाल, लोचन प्रसाद, विनोद भंडारी आदि थे।