आतंकी हमले के विरोध में बंद रहा बाजार, पाक पीएम का पुतला फूंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू और कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को कोटद्वार बाजार पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों और विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने आतंकवाद और इसके पनाहगार पाकिस्तान का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
एसडीएम के माध्यम से लोगों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने की मांग की।
कांवड़ सेवा समिति, व्यापारियों और कई संगठनों से जुड़े लोगों ने अमरनाथ यात्रियों पर किए गए आतंकी हमले को कायराना बताते हुए इसके विरोध में प्रदर्शन किया।
जम्मू और कश्मीर प्रांत को तीन राज्यों में विभाजित करने की मांग
व्यापारियों ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे। शहर के प्रमुख चौराहा झंडाचौक में आतंकवाद, पाकिस्तान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला फूंकते हुए प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार से अमरनाथ यात्रा पर मंडराते आतंकी साए से यात्रियों की पुख्ता सुरक्षा की मांग की गई।
कहा कि खुफिया जानकारी के बावजूद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में चूक होना गंभीर बात है। प्रदर्शनकारियों ने अनुच्छेद 370 को हटाते हुए जम्मू और कश्मीर प्रांत को तीन राज्यों जम्मू, कश्मीर और लेह लद्दाख में विभाजित करने की मांग की। कहा कि अनुच्छेद 370 हटाने से कश्मीर समस्या का हल निकल जाएगा।