फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Protest in Ukraine demanding removal of barrier from George Everest route

Dehradun News: जार्ज एवरेस्ट मार्ग से बैरियर हटाने की मांग को लेकर उक्रांद का धरना

Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 16 Oct 2023 11:12 AM IST
विज्ञापन
Protest in Ukraine demanding removal of barrier from George Everest route
I
विज्ञापन

II10 दिन में कंपनी की ओर से लगा बैरियर नहीं हटाने पर स्वयं हटाने की चेतावनी
I
I
I
I
I
Iउक्रांद कार्यकर्ताओं ने पर्यटन स्थल जार्ज एवरेस्ट को जाने वाले मार्ग पर सांकेतिक धरना दिया और दस दिनों में जार्ज एवरेस्ट को जाने वाले मार्ग से बैरियर हटाने की मांग की। कहा कि बैरियर नहीं हटाया गया तो उक्रांद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद ही बैरियर को हटा देगा।

I
I
I
Iपर्यटन स्थल जार्ज एवरेस्ट का संचालन पर्यटन विभाग ने एक कंपनी को दिया है। कंपनी ने वहां जाने वाले मार्ग पर बैरियर लगा दिया है। स्थानीय लोग बैरियर का विरोध कर रहे हैं और प्रवेश निशुल्क देने की मांग उठा रहे हैं। रविवार को उक्रांद कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सांकेतिक धरना दिया। उक्रांद के केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट ने कहा कि सरकार ने राज्य के संसाधन बाहरी पूंजीपतियों के हाथों सौंप दिए हैं। मोहित डिमरी ने कहा की कंपनी की ओर से लगाया बैरियर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 10 दिन के अंदर बैरियर नहीं हटाया गया तो उक्रांद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खुद बैरियर हटा देगा। इस अवसर पर प्रमोद काला, लूशुन टोडरिया, मोहित शाह, थेचकू मल, जगपाल गुसाईं, समीर सजवाण, भरत सिंह रावत सहित आदि मौजूद रहे।I
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed